16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान…उनकी अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है!

स्वर्णनगरी के सौन्दर्यकरण को लेकर विगत समय में किए गए प्रयासों से शहर के मुख्य मार्गों की रंगत में सुधार अवश्य आया है लेकिन इन्हीं मार्गों के किनारों पर मानो हादसों की बिसात बिछी हुई है।

2 min read
Google source verification
jsm news letest

स्वर्णनगरी के सौन्दर्यकरण को लेकर विगत समय में किए गए प्रयासों से शहर के मुख्य मार्गों की रंगत में सुधार अवश्य आया है लेकिन इन्हीं मार्गों के किनारों पर मानो हादसों की बिसात बिछी हुई है। सडक़ किनारे बने नाले की पट्टियां जगह-जगह से उखड़ी हुई है। जिससे सडक़ किनारे चलने वाले राहगीर विशेषकर रात के समय में गिर कर जख्मी हो सकते हैं। इनमें गोवंश सहित अन्य पशुधन गिर सकता है। अहम बात यह है कि ये सभी जगहें नगरपरिषद कार्यालय के आसपास है। फिर भी जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा। शहर में कई जगहों पर सीवरेज के मैन हॉल के ढक्कन भी क्षतिग्रस्त हैं। उनके चलते भी हादसे की आशंका बनी हुई है।

ध्यान चूका और दुर्घटना घटी

  • शहर के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर के लिए जाने वाले मार्ग के दोनों ओर बने नाले को कवर करने वाली पत्थर की पट्टियां व अन्य कवरिंग सामग्री कई जगहों पर है ही नहीं।
  • इस वजह से अनेक स्थानों पर कई-कई फीट तक नाला बिना कवर के है। जिससे रात के समय कोई भी राहगीर या पशु उसमें गिर कर घायल हो सकता है।
  • नगरपरिषद कार्यालय के सामने, जिला परिषद की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे पर बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ है। यह सडक़ व्यस्त यातायात वाली है। अनेक दुपहिया व चार पहिया वाहन भी दिनभर आवाजाही करते हैं। वे कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
  • कायदे से नाले को पूर्ण रूप से ढंका जाना आवश्यक है लेकिन वह जगह-जगह पर खुला है। इससे आसपास के वातावरण में दुर्गंध भी फैली रहती है।आमजन परेशानशहर के मुख्य सडक़ के किनारे जगह-जगह नाला खुला है। इससे कभी भी कोई गिर कर घायल हो सकता है।
  • प्रशांत कुमार, जैसलमेरजैसलमेर के सबसे ज्यादा यातायात वाले मार्ग पर इस तरह से नाले का खुला रहना खतरनाक है। जिम्मेदार विभाग को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
  • टाऊराम, जैसलमेर