26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति में नजर आई भारत की अद्भुत छवि

युवा कलाकार शास्त्रीय नृत्य उत्सव की शुरुआत

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Ravi Sharma

Aug 13, 2023

bharatnattyam.jpg

जयपुर. भगवान शिव की आराधना के साथ उनके कई रूपों को कलाकारों ने ओडिसी नृत्य में और भगवान कृष्ण के वृंदावन में राधा व गोपियों के संग नृत्य को मणिपुरी नृत्य में दिखाया। जवाहर कला केन्द्र में शनिवार को दो दिवसीय युवा कलाकार शास्त्रीय नृत्य उत्सव का आगाज हुआ। यह कार्यक्रम जेकेके एवं नृत्यशिल्प गुरु सुरेंद्र नाथ जेना ओडिसी डांस फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उत्सव में ओडिसी, मोहिनीअट्टम, सत्रिया, मणिपुरी, भरतनाट्यम, कथक सहित अन्य शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति में भारत की अद्भुत छवि नजर आई। सौरांशी, सुशोभना एवं जया मेहता की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम शुरू हुआ।

दिखाई गंगा के अवतरण कहानियां

उत्सव में रेखा जी. नायर ने केरल के लोकप्रिय मोहिनीअट्टम नृत्य की प्रस्तुति देकर ऑडियंस की खूब तालियां बटोरी। वहीं असम की स्निग्धा कंकन टैड, बंदना बर्मन एवं रूपरेखा दास ने सत्रिया नृत्य प्रस्तुत किया। राजेंद्र, आसिफ हुसैन और तोशिता असाती ने भरतनाट्यम नृत्य पेश किया। इन्होंने रागम् हंसध्वनी एवं तालम् आदि में निबद्ध कीर्तनम् पेश किया, जिसमें गंगा के अनेक स्वरूपों के साथ गंगा अवतरण की कहानियां दिखाई।