राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी टीम को नए सिरे से मजबूत किया। जोशी ने पुरानी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी नई टीम खड़ी की थी। प्रदेश कार्यकारिणी के बाद 7 में से 6 मोर्चों में भारी बदलाव किया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव पूरे होने के बाद अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारी नियुक्ति का इंतजार कर रहे है। बता दें कि कुछ दिनों में निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले है।
पिछले कार्यकाल में इनको मिली जिम्मेदारी
सीपी जोशी ने युवा मोर्चा में ओबीसी पर दांव खेलते हुए अंकित गुर्जर चेची को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं महिला मोर्चा में रक्षा भंडारी को चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ओबीसी मोर्चा में चंपालाल प्रजापत गेदर, एससी मोर्चा में कैलाश मेघवाल पर फिर से भरोसा जताया गया। एसटी मोर्चा में नारायण मीणा, किसान मोर्चा में भागीरथ चौधरी और अल्पसंख्यक मोर्चा में हमीद खान मेवाती को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।