bell-icon-header
जयपुर

Weather Update: एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून, अभी-अभी IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Rajasthan Monsoon 2024: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जयपुरSep 22, 2024 / 09:51 am

Alfiya Khan

Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन 27 सितंबर से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। इसके बाद प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 27 से 3 अक्टूबर तक जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में मानसून की यह आखिरी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें

नितिन गडकरी की राजस्थान को बड़ी सौगात, इस हाईवे पर नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

प्रदेश में 1 जून से 21 सितंबर तक 655.76 एमएम बारिश

2001 से 2023 तक का आंकड़ा देखा जाए तो 2013 में 17 अक्टूबर को सबसे लेट विदाई हुई थी। वहीं, 2022 और 2023 में मानसून की विदाई 3 अक्टबूर को हुई थी। प्रदेश में 1 जून से 21 सितंबर तक 655.76 एमएम बारिश हुई। जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 417.46 एमएम रहा।
यह भी पढ़ें

अब राजस्थान के सवा तीन बीघा भूमि के मालिक किसान भी जा सकेंगे विदेश, महिलाओं के लिए भी है Good News

Hindi News / Jaipur / Weather Update: एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून, अभी-अभी IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.