जयपुर

राजस्थान में 2-3 दिन अंधड़ और बारिश के आसार

weather in rajasthan- बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र से बदला मौसम, हाड़ौती अंचल में भीषण गर्मी का असर, भरतपुर जिले में झमाझम बरसे मेघ

जयपुरJun 10, 2023 / 12:57 pm

anand yadav

Weather ALert : अगले 48 घंटे तक लू की चेतावनी, इन जिलों में तापमान में हो सकती है रिकॉर्ड बढ़ोतरी

जयपुर। राजस्थान में मौसम के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है तो पूर्वोत्तर जिलों में अंधड़ और बारिश का दौर चल रहा है। दूसरी तरफ मौसम केंद्र ने भी अगले दो तीन दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूलभरी हवा चलने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
कर्नाटक में आज मानसून की दस्तक
केरल में एंट्री के बाद अब दक्षिण पश्चिमी मानसून कर्नाटक राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी राज्यों की ओर बढ़ने की रफ्तार फिलहाल सामान्य है। हालांकि केरल तट पर मानसून की दस्तक करीब सप्ताहभर देरी से हुई लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने देशभर में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है।
जयपुर समेत कई जिलों में बरसे अंगारे
हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में बीते 24 घंटे में दिन में पारा 43 डिग्री को छू गया। राजधानी जयपुर में भी दिन में मानों आसमान से अंगारे बरसते महसूस हो रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते दिन में शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम नजर आने लगी है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी दिन के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी के तेवर तीखे बने रहे हैं।
अगले 2-3 दिन बरसेंगे मेघ
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के पूर्वोत्तर जिलों में अगले दो तीन दिन अंधड़ चलने और बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश तक पहंची समुद्री हवा के कारण आर्द्रता बढ़ने पर गर्मी के साथ उमस भी महसूस हो रही है। बीते 24 घंटे में भरतपुर जिले में तेज बारिश होने पर रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हई।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान में 2-3 दिन अंधड़ और बारिश के आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.