script15 लाख से अधिक घरों में घर—घर पहुंचेगा पानी, सरकार करेंगी 23 हजार करोड़ खर्च | Water supply department Jal Jeevan Mission Rajasthan | Patrika News
जयपुर

15 लाख से अधिक घरों में घर—घर पहुंचेगा पानी, सरकार करेंगी 23 हजार करोड़ खर्च

Jal Jeevan Mission: प्रदेश के 11 जिलों के 5 हजार 739 गांवों में 15 लाख से अधिक घरों में घर—घर नल कनेक्शन जारी होंगे। पीएचईडी ने 5 बड़ी पेयजल परियोजनाओं के लिए 23 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है।

जयपुरMay 30, 2023 / 07:24 pm

Girraj Sharma

15 लाख से अधिक घरों में घर—घर पहुंचेगा पानी, सरकार करेंगी 23 हजार करोड़ खर्च

15 लाख से अधिक घरों में घर—घर पहुंचेगा पानी, सरकार करेंगी 23 हजार करोड़ खर्च

जयपुर। प्रदेश के 11 जिलों के 5 हजार 739 गांवों में 15 लाख से अधिक घरों में घर—घर नल कनेक्शन जारी होंगे। पीएचईडी ने 5 बड़ी पेयजल परियोजनाओं के लिए 23 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। एसीएस पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की 37वीं बैठक में इसको मंजूरी दी गई।

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत 22 हजार 854 करोड़ रूपए की 5 वृहद् पेयजल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन पांच परियोजनाओं से प्रदेश के 11 जिलों के 5 हजार 739 गांवों के 15 लाख से अधिक घरों में हर घर जल कनेक्शन दिए जाएंगे। इस बैठक में 7 हजार 934 करोड़ रूपए की सीकर-झुंझुनूं परियोजना केा मंजूरी दी गई, इससे 1133 गांवों के 3 लाख 44 हजार 120 घरों में हर घर जल कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं 5 हजार 783 करोड़ रूपए की चम्बल-अलवर-भरतपुर परियोजना को मंजूरी दी गई। इससे 1237 गांवों में 3 लाख 96 हजार 223 घरों में जल कनेक्शन होंगे। वहीं 3 हजार 693 करोड़ की जाखम बांध आधारित परियोजना को मंजूरी मिली, इससे 1473 गांवों में 2 लाख 11 हजार 926 घरों में जल कनेक्शन दिए जाएंगे। 4 हजार 623 करोड़ रूपए की चम्बल-करौली-सवाई माधोपुर परियोजना को मंजूरी मिली, जिससे 1426 गांवों में 4 लाख 37 हजार 279 जल कनेक्शन दिए जाएंगे। 821 करोड़ रूपए की कालीतीर-धौलपुर परियोजना को मंजूरी मिली, जिससे 1 लाख 21 हजार 598 जल कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं 246 करोड़ रूपए की जोधपुर के 79 गांवों की परियोजना को मंजूरी दी गई।

 

यह भी पढ़ें

प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह शुक्रदेव का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए लेकर आएंगे सुख—समृद्धि

130 करोड़ की 59 नई ओटीएमपी स्वीकृत
बैठक में 130 करोड़ 38 लाख रूपए की 33 गांवों की 59 नई लघु पेयजल परियोजनाओं (ओटीएमपी) को स्वीकृति मिली। इन परियोजनाओं से 13,132 जल कनेक्शन होंगे।

Hindi News / Jaipur / 15 लाख से अधिक घरों में घर—घर पहुंचेगा पानी, सरकार करेंगी 23 हजार करोड़ खर्च

ट्रेंडिंग वीडियो