18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में फिर नेतृत्व की लड़ाई, परनामी बोले वसुंधरा के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव तो अरुण सिंह बोले उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए

राजस्थान भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा बयान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का है। बांसवाड़ा के दौरे पर गए परनामी ने कहा है कि अगला चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 13, 2021

भाजपा में फिर नेतृत्व की लड़ाई, परनामी बोले वसुंधरा के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव तो अरुण सिंह बोले उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए

भाजपा में फिर नेतृत्व की लड़ाई, परनामी बोले वसुंधरा के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव तो अरुण सिंह बोले उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए

जयपुर।

राजस्थान भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा बयान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का है। बांसवाड़ा के दौरे पर गए परनामी ने कहा है कि अगला चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने परनामी के बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि मैंने स्टेटमेंट देखा नहीं है। मैं बात करूंगा, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए। सिंह ने भाजपा मुख्यालय से दिल्ली रवाना होते वक्त यह बयान दिया है। सिंह लगातार पार्टी को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश कर रहे है। मगर इस तरह की बयानबाजी फिर कहीं ना कहीं पार्टी की गुटबाजी को सार्वजनिक कर रही है।

संसदीय बोर्ड तय करता है नाम

पार्टी किसे सीएम का चेहरा बनाएगी या किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, यह संसदीय बोर्ड तय करता है। खुद पार्टी के सभी नेता सार्वजनिक तौर पर यह बयान दे चुके हैं। मगर गुटबाजी में डूबी भाजपा में खुद के नेता को बड़ा बताने की होड़ मची हुई है। यही वजह है कि आए दिन इस तरह की बयानबाजी सामने आती है।