जयपुर

Nayab Tehsildar Transfer List: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 520 नायब तहसीलदार की ट्रांसफर लिस्ट जारी, देखें

Rajasthan Transfer List: भजनलाल सरकार ने 520 नायब तहसीलदार की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। देखें

जयपुरOct 11, 2024 / 01:05 pm

Rakesh Mishra

Nayab Tehsildar Transfer List: राजस्थान राजस्व मंडल की ओर से 520 नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की है। इस संबंध में राजस्व मंडल अजमेर ने आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि अधिकांश तबादले विधायकों की डिजायर के आधार पर किए गए हैं। बता दें कि अक्टूबर महीने की शुरुआत में 341 तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले किए थे। इससे पहले 2 अक्टूबर को भी पंचायती राज विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए थे। जिसमें कुल 131 अधिकारियों के तबादले किए थे।
गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने 10 माह में लगभग पूरी Žब्यूरोक्रेसी का ढांचा बदल दिया है। जनवरी से अब तक करीब 80 तबादला सूची जारी हो चुकी हैं, जिनमें करीब 2000 ब्यूरोक्रेट्स इधर-उधर किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 25, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 18, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की 29 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की 7 तबादला सूची जारी हो चुकी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Nayab Tehsildar Transfer List: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 520 नायब तहसीलदार की ट्रांसफर लिस्ट जारी, देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.