जयपुर

Aaj Ka Rashifal 14 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्यो तिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

जयपुरJun 13, 2023 / 07:40 pm

Kavita Gadri


यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
अंकगणित
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 5 है, जो एक और चार के सहयोग से बना है। वही आज का भाग्य अंक नंबर है, जो एक और 8 के सहयोग से बना है। इसके मायने यह हैं कि आज के दिन में जहां एक और नेतृत्व, साहस प्रबंधन और सत्य निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की ऊर्जा मौजूद है। वही थोड़ा संशय या नकारात्मकता आने पर तनावपूर्ण स्थिति होने का डर भी समाहित है। छोटी बात पर एग्रेसिव होने पर बने बनाए काम में लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ सकती है। वहीं वह सभी कार्य जिनमें साहस या उत्साह के अभाव में आगे बढ़ने की प्रेरणा नहीं मिल पा रही थी आज के दिन में करने पर सफलता की संभावना भरपूर रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक लेनदेन में और भविष्य के सौदे करने में पर्याप्त उत्साह और मानसिक दृढ़ता लाभकारी रहने की संभावना है। मूलांक 1, 4, 5, 6, 7, 8 और नौ वालों के लिए आज का दिन बेहतर है वहीं मूलांक 2, 3 वालों के लिए संभल के चलने का दिन है।
टैरोकार्ड
टैरो कार्ड – आज का कार्ड द जजमेंट के साथ क्वीन ऑफ पेंटाकल्स है। इसके मायने हैं कि आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो आपके व्यवसाय कार्य भावनात्मक स्थिति और आसपास के लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकते हो। साथ में नए सृजन और आंतरिक शक्ति के साथ प्रयोग – धर्मी होते हुए कुछ विशिष्ट लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकांतवास के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं। आसपास के लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे।
टैरो कार्ड आपको संदेश देते हैं की आप सहयोग और परस्पर विश्वास की भावना के साथ आगे बढ़े।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर एक से अधिक प्रकार कार्यों का प्रबंधन करने के कारण सभी लोग बहुत व्यस्त हो सकते हैं। कुछ आर्थिक सूचनाएं नकारात्मक होने का प्रभाव भी व्यक्तियों के मन पर पड़ सकता है। आकस्मिक घटना क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जो सामूहिक तौर पर थोड़े कठोर दिखाई देते हुए पर व्यवस्था को दुरुस्त करने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हों। जो लोग इन निर्णय के साथ रहेंगे, बेहतर स्थिति में रहेंगे और इन निर्णय के विरुद्ध कार्य करने वाले या विचार रखने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
मूनसाइन
मून साइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक रूप से एक दूसरे की प्रतिभा को संरक्षण और सहयोग देते हुए आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति के साथ कार्य करने का रह सकता है। भावनात्मक तौर पर यह स्थिति लंबे समय के लिए बहुत सकारात्मक ऊर्जा देने वाली रहेगी। संबंधों को मजबूत बनाते हुए तनाव रहित वातावरण में एक दूसरे के साथ भविष्य की योजना बनाने का अवसर भी मिलेगा।

व्यापार राशिफल
व्यापार के लिहाज से आने वाला सप्ताह उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। सप्ताह के प्रथम हिस्से में जहां थोड़ा सकारात्मक रुख अच्छे व्यापार की आशा बनाता दिखेगा वहीं सप्ताह का मध्य भाग निराशाजनक स्थिति को दर्शा रहा है। सप्ताह का अंत आशा जनक सूचनाओं के कारण फिर सामान्य स्थिति की ओर लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। अति उत्साह या ज्यादा निराशा में भविष्य के सौदे करना नुकसानदायक हो सकता है। सहज रहकर अनुभवी लोगों की सलाह से आगे बढ़ने का समय है।

आपका सवाल
गर्भधान संस्कार करवाने के पीछे क्या कारण है?
गर्भाधान संस्कार सनातन संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण संस्कार है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि आने वाली संतान बहुत ज्ञानवान, चरित्रवान और ईश्वर का विशेष आशीर्वाद लिए हुए हो। विशिष्ट ज्ञानी व्यक्तियों के देखरेख में सही दिन का चुनाव करके इस संस्कार को किया जाता है। संस्कार में दिन का विशेष महत्व है जो ज्योतिष की गणना करके नक्षत्रों सितारों के अनुसार इस दिन को निर्धारित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की स्थिति ही आने वाले जीवन के पूरे चरित्र को निर्धारित करती है तो ऐसे में दिन के चयन का बहुत महत्व हो जाता है।
वैज्ञानिक रूप से देखें तो कुछ वैज्ञानिकों का यह कहना है कि कुछ खास दिनों में कंसीव किए गए बच्चे सकारात्मक या नकारात्मक सोच लिए हो सकते हैं। इसका कारण माता-पिता की मानसिक स्थिति का पड़ने वाला प्रभाव होता है। ऐसा माना जाता है कि फुल मून या जीरो मून के दिन भावनात्मक रूप से लो या हाई होना बहुत सारी स्टडीज में सही पाया गया है। ऐसे में सही दिन का चुनाव वैज्ञानिक कारणों से भी आजकल चर्चा में है, लेकिन सनातन संस्कृति में हजारों साल पूर्व इस बात को बहुत महत्व दिया गया कि कंसीव करने का दिल अगर अनुकूल होता है तो आने वाले जीवन पर इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसीलिए सनातन संस्कृति में गर्भाधान संस्कार का बहुत महत्व है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष: आपके कार्यों से समाज में प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

वृषभ: रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग है। अटका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।


मिथुन: अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

कर्क: अपने धन का कुछ अंश परोपकार कार्य में लगाए। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।


सिंह: परिजन पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। आर्थिक लाभ होगा। अपनो के महत्व को भूलें नहीं, किस व्यक्ति से क्या बात करनी है विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

कन्या: समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।


तुला: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए सम्बन्ध बनेंगे।

वृश्चिक: विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं।व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रो की प्राप्ति होगी।

धनु: आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।


मकर: दिन अनुकूल है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए सम्बन्ध लाभप्रद रहेंगे।

कुम्भ: संतो के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा।आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।


मीन: समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
ghanshyam_1_8274424-m.jpg

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ


शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-24
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण


शुभ मुहूर्त: आज अश्विनी नक्षत्र में विवाह अति आवश्यकता में (राहु युति व मृत्यु बाण दोष), वधू प्रवेश, नामकरण, चौल, मुंडन, कर्णवेध, अक्षरारम्भ, विद्यारम्भ, कूपारम्भ, हलप्रवहण व जलाशय रामसर प्रतिष्ठा आदि के शुभ मुहूर्त हैं। एकादशी नंदा संज्ञक तिथि प्रात: 8-49 बजे तक, तदन्तर द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि है। एकादशी तिथि में यज्ञोपवीत, विवाहादि मांगलिक कार्य, देवकार्य, चित्रकारी, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, देवोत्सव और व्रतोपवास आदि कार्य करने योग्य हैं तथा द्वादशी तिथि में सभी चर-स्थिर कार्य, विवाह, जनेऊ आदि सभी कार्य शुभ होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 9-02 बजे तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 10-44 बजे से दोपहर 12-27 बजे तक शुभ तथा अपराह्न 3-52 बजे से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम है। बुधवार को अभिजित नामक मुहूर्त शुभ कार्यों में वर्जित माना गया है।
दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: दोपहर 12-00 बजे से दोपहर बाद 1-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मेष राशि में है।

नक्षत्र: अश्विनी “क्षिप्र व तिङर््यंमुख” संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 1-40 बजे तक, तदन्तर भरणी “उग्र व अधोमुख” संज्ञक नक्षत्र है। अश्विनी नक्षत्र में यात्रा, दवा ग्रहण, अलंकार, विद्या, चित्रकारी, कला व विवाहांगादिक कार्य करने योग्य है। भरणी नक्षत्र में साहस, शत्रुवध, बंधन आदि कार्य सिद्ध होते हैं।
योग: अतिगण्ड नैसर्गिक अशुभ योग अंतरात 3-00 बजे तक, तदुपरांत सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: कुमार योग नामक शुभ योग प्रात: 8-49 बजे तक तथा राजयोग नामक शुभ योग सूर्योदय से दोपहर बाद 1-40 बजे तक है।
करण: बालव नामकरण प्रात: 8-49 बजे तक, तदुपरांत कौलव व तैतिल आदि करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव : आज योगिनी एकादशी व्रत सबका तथा गंडमूल दोपहर बाद 1-40 बजे तक।

आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (चो, ला, लि, लू, ले) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मेष है। मेष राशि के स्वामी मंगल है। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, हंसमुख, सुन्दर, बुद्धिमान, यशस्वी, सत्यप्रिय और विपरीत लिंगियों के प्रति आसक्त होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। मेष राशि वाले जातकों को धन-धान्य तथा अन्य सभी प्रकार की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। आर्थिक विकास भी होगा।

Hindi News / Jaipur / Aaj Ka Rashifal 14 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्यो तिषाचार्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.