जयपुर

गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बस्सी में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुरJul 05, 2024 / 07:55 pm

Lalit Tiwari

पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बस्सी में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 किलो 940 ग्राम गांजा एवं परिवहन के समय काम में ली गई बोलेरो बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोहर प्रजापत, हनुमान सहायक सैनी और पूरणमल शर्मा बस्सी के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह भरतपुर के गांव राहर से दीपक सैनी नाम व्यक्ति से 13 हजार रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदकर लाते थे। आरोपियों अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
किन लोगों को बेच रहे थे गांजा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने भरतपुर के राहर गांव से दीपक सैनी से गांजा लेना बताया है। पुलिस अब दीपक सैनी की जानकारी जुटाने में लग गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह गांजा खरीदने के बाद यहां किन लोगों को बेचा करते थे। इसके अलावा वह कौन कौनसी जगह है जहां गांजा सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है।

Hindi News / Jaipur / गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.