8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Ramnavami Shobhayatra 2023: इस बार उत्सव का उल्लास, हर बार से कुछ यूं अलग है अबकी शोभायात्रा

Jaipur Ramnavami Shobhayatra 2023: 30 मार्च को गुलाबी नगरी में रामनवमी की 50वीं शोभायात्रा निकलेगी। ये शोभायात्रा हर बार से अलग होने वाली है। इस बार 35 झांकियों के दर्शन होंगे , जिसमें इलेक्ट्रॉनिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। इतिहास में पहली बार शोभयात्रा में मेले जैसा माहौल नजर आएगा। इस शोभायात्रा में और भी बहुत कुछ खास है।

2 min read
Google source verification
Jaipur Ramnavami Shobhayatra 2023: इस बार उत्सव का उल्लास, हर बार से कुछ यूं अलग है अबकी शोभायात्रा

Jaipur Ramnavami Shobhayatra 2023: इस बार उत्सव का उल्लास, हर बार से कुछ यूं अलग है अबकी शोभायात्रा

जयपुर। रामनवमी के अवसर पर 30 मार्च को रामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से 50 वीं शोभायात्रा (Jaipur Ramnavami Shobhayatra) निकलेगी। ये शोभायात्रा कई मायनों में खास है। शहरवासियों को इस शोभायात्रा के जरिए मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की जीवनी के बारे में शहरवासियों को आत्मसात करने का मौका मिलेगा। शोभायात्रा शाम 4 बजे सूरजपोल बाजार से रवाना होगी और 6 किलोमीटर का रास्ता तय कर परकोटे के कई बाजारों से होकर चांदपोल बाजार स्थित रामंचद्र जी मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान पुष्पवर्षा के साथ सामाजिक एकता की मिसाल कायम होगी। पहली बार शोभायात्रा में मेले जैसा माहौल नजर आएगा। इस शोभायात्रा में प्रदेश भर के कलाकार अपना योगदान देंगे।

30 से ज्यादा झांकियां, मुख्य रथ पर रंग महल की झांकी

Jaipur Ramnavami Shobhayatra 2023: शोभायात्रा में वेदपुराण पर आधारित विभिन्न झांकियों के दर्शन होंगे। साथ ही कीर्तन मंडल और हरिगुणगान के साथ यात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में 35 झांकियां होगी, जिसमें राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न स्वरूप की धनुष बाण धारण किए हुए झांकी भी खास रहेगी साथ ही मां वैष्णो देवी, जीण माता, खाटूश्याम जी, केवट प्रसंग, पालने में श्री राम, अवधपुरी में रामजन्म की बधाई, झूला झांकी खास रहेंगी। इसके अलावा 10 इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होंगी जिसमें शिव नृत्य की झांकी भी होगी। ये झांकियां पूरी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


शोभायात्रा को भव्य बनाएंगे कई जिलों के कलाकार


Jaipur Ramnavami Shobhayatra2023 : इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अलग अलग कार्यों के लिए अलग अलग जिलों से एक्सपर्ट कलाकार बुलाए जा रहे हैं। शोभायात्रा (Jaipur Ramnavami Shobhayatra)में ऊंट पर ढूंढ़ाढी भाषा में लोकगीतों की प्रस्तुति होगी जिसका प्रदर्शन नागौर के लोक कलाकार करेंगे। अवधपुर की तर्ज पर गौरांग संकीर्तन किया जाएगा जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो जाएगा। पूरी शोभायात्रा में सजाई जा रही 35 झांकियों को तैयार करने के लिए नीमच से 40 कलाकर बुलाए गए हैं।


यह हुआ बदलाव

Jaipur Ramnavami Shobhayatra 2023 : ट्रस्ट के महामंत्री प्रवीण ने बताया कि यात्रा से 20 मिनट पहले यातायात को रोका जाएगा। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए 70 स्वंयसेवक व्यवस्था संभालेंगे। इस बार झांकियां ट्रक , ट्रोलों के बजाय जीप पर निकाली जाएगी ताकि कम समय लगे। इससे रास्ता सुगम रहें और आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े। युवाओं की परीक्षाओं के चलते झांकियों में सजीव झांकियों के बजाय इस बार इलेक्ट्रॉनिक झांकियों का प्रदर्शन होगा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग