scriptगोली से मरेगा आदमखोर पैंथर, अब तक आठ लोगों को खा चुका | The man-eating panther will be shot dead by this evening, it has eaten eight people so far | Patrika News
जयपुर

गोली से मरेगा आदमखोर पैंथर, अब तक आठ लोगों को खा चुका

आदमखोर पैंथर को अब देखते ही गोली मारी जाएगी। इसके लिए आदेश निकाले गए है।

जयपुरOct 01, 2024 / 01:44 pm

Manish Chaturvedi

Panther News : उदयपुर में आदमखोर पैंथर को अब देखते ही गोली मारी जाएगी। इसके लिए आदेश निकाले गए है। पैंथर की ओर से लगातार लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। अब तक 8 लोगों को पैंथर खा चुका है।
यह भी पढ़ें

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

आज सुबह हुए महिला की गर्दन को जबड़े में दबाकर भागते पैंथर को ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाकर भगाया। जिसने महिला का शिकार किया। इससे पहले सोमवार को इसी थाना क्षेत्र में एक पुजारी को भी लेपर्ड ने मार डाला था। वन मंत्री संजय शर्मा ने दावा किया है कि आर्मी के सहयोग से आज शाम तक लेपर्ड को मार दिया जाएगा। पैंथर को मारने के लिए आर्मी का सहयोग लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

जयपुर में महिला के साथ गंदा काम, पहले पुलिस के पास गई, फिर अस्पताल आई पीड़िता तो मच गया हड़कंप… 

बता दें कि वन विभाग, स्थानीय ग्रामीण, सेना और पुलिस की टीम अब तक चार पैंथर काबू कर चुकी हैं। इनमें से दो तो बुजुर्ग निकले। उनको काबू करने के लिए पूरे इलाके में आठ पिंजरे लगाए गए। ऐसा पहली बार हुआ कि सेना की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ड्रोन उड़ाए गए और साथ ही अन्य तकनीकों से भी मदद ली गई। उसके बाद पेंथर काबू किए गए। लेकिन अब फिर से पैंथर ने शिकार किया है।

Hindi News / Jaipur / गोली से मरेगा आदमखोर पैंथर, अब तक आठ लोगों को खा चुका

ट्रेंडिंग वीडियो