दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि पुष्पलता देवी के पति की मौत काफी समय पहले हो गई थी। करणी विहार में जिस घर में रह रही हैं वह घर उनका ही है। वहां अक्सर दोनो बेटे भी साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि बड़ा बेटा दीपक आए दिन मां को परेशान करता था। वह मां को खाना नहीं देता और सम्पत्ति के कागजात हड़पने की कोशिश करता।
आखिर परेशान होकर पुष्पलता देवी को कोर्ट जाना पड़ा तो कोर्ट ने आदेश किए कि बेटा अपनी मां को खाना देगा, दवाएं दिलाएगा और सेवा करेगा। लेकिन इससे दीपक नाराज हो गया। मां जब कोर्ट से आई तो मां को घर में ही नहीं घुसने दिया, अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बाद में छोटे बेटे ने पुलिस बुलाई तो पुलिस ने मां और छोटे बेटे को घर के अंदर दाखिल कराया।
मां जब आराम करने के लिए अंदर कमरे में गई तो बड़े बेटे ने मां को बिस्तर समेत फर्श पर फेंका दिया। रजाई डालकर पीटा और सिर फोड़ दिया। इतना पीटा कि छोटे ने फिर से पुलिस बुलाई। इस बार पुलिस आने से पहले वह फरार हो गया। पुलिस ने अब पुष्पलता देवी का मेडिकल कराया है। शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान है। दीपक फरार है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं मंे केस दर्ज किया है।