bell-icon-header
जयपुर

Photo : एसएमएस अस्पताल जयपुर से आया नया अपडेट, रेजिडेंट डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा

SMS Hospital Jaipur New Update : जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के बाद सचिन शर्मा (23 वर्ष) की शुक्रवार को मौत हो गई। आक्रोशित परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद एक कमेटी का गठित किया गया। जिस के आधार पर अस्पताल के अस्थि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एस.के. गोयल, रेजिडेंट डॉक्टर दौलत राम और रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रिषभ चलाना को एपीओ किया गया है, जबकि पॉलीट्रोमा वार्ड के नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को निलम्बित किया गया है। जिसके बाद एसएमएस अस्पताल रेजिडेंट डॉक्टर्स नाराज हो गए। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। रेजिडेंट डॉक्टर्स आज सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया।

जयपुरFeb 24, 2024 / 11:31 am

Sanjay Kumar Srivastava

1/5

SMS Hospital Jaipur New Update : एसएमएस अस्पताल के नाराज रेजिडेंट डॉक्टर्स।

2/5

SMS Hospital Jaipur New Update : रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

3/5

SMS Hospital Jaipur New Update : रेजिडेंट डॉक्टर्स आज सुबह 9 से 11 बजे तक किया कार्य बहिष्कार।

4/5

SMS Hospital Jaipur New Update : एसएमएस अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ी। हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

5/5

SMS Hospital Jaipur New Update : रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप, सचिन की मौत के मामले में उनके साथियों के खिलाफ बगैर जांच के कार्रवाई की गई। ऐसे में एपीओ आदेश को निरस्त किया जाए। अन्यथा बड़े स्तर पर रेजिडेंट डॉक्टर्स आंदोलन करेंगे।

Hindi News / Photo Gallery / Jaipur / Photo : एसएमएस अस्पताल जयपुर से आया नया अपडेट, रेजिडेंट डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.