17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन छह विधायकों को बनाया मुख्यमंत्री गहलोत का सलाहकार

6 विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया गया है जो सरकार चलाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सलाह देंगे। इन छह विधायकों में कई वरिष्ठ विधायक भी शामिल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Six MLAs appointed advisers to CM Ashok Gehlot

जयपुर। मंत्रिमंडल पुनर्गठन में जिन विधायकों का नंबर नहीं आया है अब उन विधायकों को भी सरकार में एडजस्ट करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच 6 विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया गया है जो सरकार चलाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सलाह देंगे। इन छह विधायकों में कई वरिष्ठ विधायक भी शामिल है।

डॉ जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा और दानिश अबरार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार बनाया गया है। बताया जाता है कि इन छह विधायकों को राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

बता दें कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पाने वाले विधायकों में अंदर खाने नाराजगी बढ़ती जा रही है जिसके चलते उनकी नाराजगी दूर करने और उन्हें संतुष्ट करने के लिए सरकार में भागीदारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस बात के संकेत दे चुके हैं कि विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियों में भी एडजस्ट किया जा सकता है।

11 केबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली
आखिरकार रविवार को गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में 11 केबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 3 राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर केबिनेट मंत्री बनाया गया है। खास यहा रहा कि अब तक कई बार आमने-सामने हुए गहलोत व पायलट खेमों ने इस मंत्रिमंडल पुनर्गठन में शामिल किए गए नए चेहरों पर संतुष्टि जाहिर की है। इस पुनर्गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में अब सभी 30 पद भरे जा चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री सहित 20 केबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं।

सीएम गहलोत बोले- जो मंत्री नहीं बने उन्हें एडजस्ट करेंगे

मंत्रिमंडल फेरबदल से पायलट खेमा भी खुश, नेता बोले हमारी मांगें पूरी हुई