जानकारी के अनुसार ट्रक के साथ सेना के दो वैन और थे। तीनों वाहन शुक्रवार सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। रास्ते में ट्रक एक तीखे मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा था। हादसे में जैसलमेर के जोगा गांव निवासी जेओसी गुमानसिंह सोलंकी की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जिले के जोगा गांव निवासी सूबेदार गुमानसिंह कुछ दिन पहले छुट्टी मना कर सिक्किम गए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और पांच बच्चे हैं।
जानकारी के अनुसार गुमान सिंह ने 27 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। गुमानसिंह सेना में सेवा के दौरान श्रीनगर व लेह लद्दाख समेत भारत के कई इलाकों में तैनात रहे। हाल में उन्हें सिक्किम भेजा गया था। उनके निधन की खबर के बाद से उनके गांव जोगा समेत जिलेभर में शोक छाया हुआ है। लोगों ने बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पीएम ने जताया दु:ख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री की ओर से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, “सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।