Rajasthan Government issued Two Orders : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात अलग-अलग आदेश जारी कर 2 आईएएस और 10 RAS अफसरों के तबादले कर दिए। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। वे वर्तमान में वन एवं पर्यावरण विभाग के एसीएस थे। इसी तरह जेडीए से एपीओ की गईं आईएएस नलिनी कठोतिया को अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। 10 आरएएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। इन अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय, डिप्टी सीएम और पांच मंत्रियों के यहां विशिष्ट सहायक लगाया गया है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट सहायक गोपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के विशिष्ट सहायक सावन कुमार चायल को भी सरकार ने हटा दिया है। दोनों अधिकारियों को एपीओ किया गया है। इनकी जगह यहां नए विशिष्ट सहायक लगाए गए हैं। इसके अलावा आरएएस अफसर शाहीन अली खान, अजय असवाल और गौरव बजाड़ को भी एपीओ किया गया है।
पुलिस विभाग में तबादलों की तैयारीइधर, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने जयपुर, जोधपुर पुलिस कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को भी पुलिस कर्मियों के आगामी तबादलों को देखते हुए तैयारी रखने को कहा है और इसके लिए तबादला नीति की कॉपी भी इन्हें भेजी है।
यह भी पढ़ें –
राजस्थान की नई आबकारी नीति जारी, शराब दुकानों के ठेकेदारों के लिए नई व्यवस्थाकिस आरएएस को कहां लगाया
जसवंत सिंह – संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
जगवीर सिंह – विशिष्ट सहायक, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
विवेक कुमार – संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
उम्मेद सिंह – विशिष्ट सहायक, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह
कालूराम – विशिष्ट सहायक, ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर
राजेन्द्र सिंह राठौड़ – विशिष्ट सहायक, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा
Hindi News/ Jaipur / शिखर अग्रवाल सीएम के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव, डिप्टी सीएम के विशिष्ट सहायक भी बदले गए