जयपुर

बढ़ते तापमान से चिंतित वैज्ञानिक, 2024 में इस साल से ज़्यादा गर्मी के लिए चेताया

Global Warming: ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से दुनियाभर में गर्मी बढ़ रही है। वैश्विक तापमान में भी इजाफा हो रहा है। इस वजह से वैज्ञानिक भी चिंतित हो रहे हैं।

जयपुरJul 22, 2023 / 08:40 am

Tanay Mishra

Increasing temperature all over the world

ग्लोबल वॉर्मिंग….ये सिर्फ दो शब्द नहीं हैं, बल्कि इनसे कई बढ़कर हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। पर कई बार मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्या है यह ग्लोबल वॉर्मिंग? ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते इस्तेमाल से धरती के तापमान में होने वाली बढ़ोत्तरी को ग्लोबल वॉर्मिंग कहते हैं। समय के साथ ग्रीन हाउस गैसों क इस्तेमाल बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लोगों की ज़रूरतें बढ़ रही है, उसके अनुसार ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। अब अगर ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल बढ़ेगा तो यह भी स्वाभाविक है कि ग्लोबल वॉर्मिंग भी बढ़ेगी। ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ने से धरती के बढ़ रहे तापमान की वजह से वैज्ञानिक भी चिंतित हैं।


2023 रहा पहले से ज़्यादा गर्म

2023 में बढ़ी गर्मी ने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया। 1850 से ग्लोबल टेम्परेचर के रिकॉर्ड्स रखना शुरू किया गया था। उसके बाद से अब तक के सभी सालों पर गौर किया जाए, तो 2023 सबसे गर्म साल रहा। जी हाँ, कई देशों में इस बार गर्मी उतनी नहीं पड़ी जितनी हर बार पड़ती है। बारिश भी हर बार से ज़्यादा हुई। पर ऐसे कई देश भी हैं जहाँ गर्मी ने इस साल कहर बरपाया और पिछले सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। बढ़ती गर्मी की वजह से इस साल कई देशों में कई लोगों की मौत हो गई। गर्मी का असर इतना ज़्यादा है कि कई जगहों पर खतरनाक वाइल्डफायर भी देखी जा रही है। इन सभी चीज़ों से वैज्ञानिक काफी चिंतित हैं।


यह भी पढ़ें

चाइनीज़ हैकर्स के निशाने पर एक बार फिर अमरीका, इस बार अमरीकी राजदूत के ईमेल में लगाई सेंध

2024 के लिए चेताया


वैज्ञानिक ग्लोबल वॉर्मिंग के इस असर का अध्ययन बड़ी ही गंभीरता से कर रहे हैं। साथ ही इसके संभव परिणामों पर भी हर एंगल से गौर कर रहे हैं और उनकी गंभीरता को भी नज़रअंदाज़ नहीं कर रहे हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग आज के इस समय की बड़ी ही गंभीर समस्या है और पिछले कुछ सालों में यह तेज़ी से बढ़ी है। बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग का ही असर है कि 2023 में दुनिया के कई हिस्सों में पिछले सभी सालों की तुलना में अब तक सबसे ज़्यादा गर्मी दर्ज की गई। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों में लोगों को चेताया भी है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि 2023 में जहाँ लोगों को गर्मी की वजह से काफी परेशान होना पड़ रहा है, 2024 में इससे भी ज़्यादा परेशानी हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगला साल यानी कि 2024 इस साल यानी कि 2023 से भी गर्म हो सकता है।

ग्लोबल वॉर्मिंग पर कंट्रोल है ज़रूरी

वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस पर कंट्रोल करके इसे कम करने की ज़रूरत है। और अगर ग्लोबल वॉर्मिंग पर कंट्रोल नहीं किया गया और इसे कम नहीं किया गया, तो आने वाले समय में स्थिति और भी खराब हो सकती है।

global_warming.jpg


यह भी पढ़ें

रूसी नेवी ने ब्लैक सी में किया सैन्य अभ्यास, पानी में विरोधी शिप्स के खिलाफ कॉम्बैट ट्रेनिंग पर दिया जोर

Hindi News / Jaipur / बढ़ते तापमान से चिंतित वैज्ञानिक, 2024 में इस साल से ज़्यादा गर्मी के लिए चेताया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.