जयपुर

RSSB EXAM Revised Calendar: बोर्ड ने 10 दिन में बदल दिया कैलेंडर, ये नई भर्तियां शामिल, देखें पूरी लिस्ट

RSSB EXAM CALENDAR 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को दस दिन में ही भर्तियों का संशोधित कलेंडर जारी कर दिया। बोर्ड ने अब चार नई भर्तियां कलेंडर में शामिल की हैं।

जयपुरOct 25, 2024 / 08:39 am

Anil Prajapat

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को दस दिन में ही भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया। बोर्ड ने अब चार नई भर्तियां कैलेंडर में शामिल की हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती को कैलेंडर में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्टेनोग्राफर भर्ती पांच दिन की जगह दो दिन होगी। बता दें कि अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक कुल 74 भर्ती परीक्षाएं आयोजित होगी। जिनका संशोधित कैलेंडर बोर्ड की वेबसाइट पर गुरुवार देर शाम जारी किया गया है।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि बोर्ड ने पिछले दिनों परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। अब इस परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया है। इसमें कुछ परीक्षाएं जैसे पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड-2, लेखा सहायक संविदा इसके अलावा अन्य परीक्षाएं भी जोड़ी गई हैं। इसके अलावा कुछ परीक्षाओं में आंशिक संशोधन भी किया है।
यह भी पढ़ें

भीलवाड़ा में भाजपा नेता और भतीजे पर चाकू से हमले के बाद भड़की हिंसा, गुस्साए लोगों ने फूंके कई वाहन

सामान्य दिनों में भी होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक 10 भर्ती परीक्षाएं होंगी। वहीं, साल 2025 में 58 और साल 2026 में 6 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। अच्छी बात ये है कि बोर्ड ने इस बार परीक्षा रविवार के अलावा सामान्य दिन में भी करवाने का निर्णय लिया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / RSSB EXAM Revised Calendar: बोर्ड ने 10 दिन में बदल दिया कैलेंडर, ये नई भर्तियां शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.