जयपुर

राजस्थान से बड़ी खबर : रेजिडेंट्स आज रात 8 बजे से कर देंगे कंपलीट स्ट्राइक, सरकार को दी चेतावनी: जल्द करें हमारी मांगें पूरी

पिछले 12 दिनों से राजधानी में स्ट्राइक जारी है। 2400 से ज्यादा रेजिडेंट्स स्ट्राइक कर रहें है।

जयपुरOct 19, 2024 / 11:58 am

Manish Chaturvedi

जयपुर। रेजिडेंट्स की हड़ताल का मामला अब गरमा गया है। क्योंकि 17 अक्टूबर को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने रेजिडेंट्स से बात की थी। दो दिन में उनकी मांगों को लेकर समाधान करने के लिए आश्वस्त किया था। जिसे लेकर 18 अक्टूबर को रेजिडेंट्स के साथ बैठक करने के लिए कहा गया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिसकी वजह से अब रेजिडेंट्स नाराज हो गए हैं।
जार्ड अध्यक्ष डॉ मनोहर सियोल ने कहा कि हम 8 अक्टूबर से हमारी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। हमारी आठ सूत्रीय मांगे है। हमने अब तक इमरजेंसी में हड़ताल नहीं की है। हम 18 अक्टूबर से कंपलीट स्ट्राइक करने वाले थे। लेकिन 17 अक्टूबर को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने हमसे बात की। हमारी सकारात्मक वार्ता हुई थी। उन्होंने कहा कि दो दिन में आपकी मांगों को लेकर समाधान किया जाएगा। इसके लिए 18 अक्टूबर को बैठक होगी। हम कल रात तक बैठक को लेकर इंतजार करते रहे। हमारे पास न तो विभाग स्तर से कोई कॉल आया। इसके अलावा किसी भी प्रशासनिक स्तर पर हमसे वार्ता करने के लिए हमें कल रात तक नहीं बुलाया गया। जो हम रेजिडेंट्स की अनदेखी को दर्शाता है।
डॉ सियोल ने कहा कि चिकित्सा मंत्री के अनुसार आज दूसरा दिन है। आज हमारी मांगों को शाम आठ बजे तक पूरा नहीं किया जाता है तो हम कंपलीट स्ट्राइक कर देंगे। जिसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी। क्योंकि हमने सरकार के साथ बात करने मामला सुलझाने का प्रयास किया है।
डॉ सियोल ने कहा कि पिछले 12 दिनों से राजधानी में स्ट्राइक जारी है। 2400 से ज्यादा रेजिडेंट्स स्ट्राइक कर रहें है। अब तक इमरजेंसी में काम किया जा रहा है। लेकिन अगर हड़ताल हुई तो इमरजेंसी में भी रेजिडेंट्स काम काज छोड़ देंगे। रेजिडेंट्स की ओर से कंपलीट स्ट्राइक की जाएगी। जिसका असर प्रदेशभर में देखा जाएगा।
इस मामले में पत्रिका ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास भी किया। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। बता दें कि हालिया चिकित्सा मंत्री ने भी रेजिडेंट्स को लेकर कहा था कि रेजिडेंट्स का बार बार हड़ताल करना गलत है।
वहीं एसएमएस, जेके लोन, जयपुरिया, कांवटिया, जनाना व अन्य अस्पतालों में रेजिडेंट्स की स्ट्राइक के कारण हालात बिगड़े हुए है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज सही से नहीं हो पा रहा है। वार्डों में मरीज इलाज के अभाव में परेशान हो रहें है। ओपीडी व वार्डों में सीनियर डॉक्टर सही से मरीजों को नहीं संभाल पा रहे है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / राजस्थान से बड़ी खबर : रेजिडेंट्स आज रात 8 बजे से कर देंगे कंपलीट स्ट्राइक, सरकार को दी चेतावनी: जल्द करें हमारी मांगें पूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.