जयपुर

रेणु जयपाल ने आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार किया ग्रहण

भारतीय प्रशासनिक सेवाक ी अधिकारी रेणु जयपाल ने गुरुवार को आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार ग्रहण कर लिया। रेणु इससे पूर्व बूंदी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।

जयपुरJul 14, 2022 / 06:24 pm

Rakhi Hajela

रेणु जयपाल ने आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार किया ग्रहण

रेणु जयपाल ने आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार ग्रहण किया
कहा, ऑपरेशन अस्मिता होगा शुरू
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवाक ी अधिकारी रेणु जयपाल ने गुरुवार को आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार ग्रहण कर लिया। रेणु इससे पूर्व बूंदी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रूढि़वादिता और कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जाएंगे। बूंदी जिले में सफलतापूर्वक शुरू किया गया ऑपरेशन अस्मिता जल्द ही प्रदेश स्तर पर भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही महिला अधिकारिता की ओर से आदिवासी महिलाओं को मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया जाएगा।
आयुक्त महिला अधिकारिता कुमारी रेणु ने कहा कि मैंने आज ज्वॉइन किया है और महिला अधिकारिता आयुक्तालय के तहत जो भी राज्य सरकार के कार्यक्रम चल रहे हैं उन्हें प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आई एम शक्ति उड़ान योजना महत्वपूर्ण है जिसमें महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण किया जा रहा है। मेरा प्रयास होगा कि उड़ान योजना से सफलता पूर्वक किशोरियों और महिलाओं को जोड़ा जाए। इसी प्रकार अभी हाल ही में तैयार की गई महिला नीति को अच्छी तरह क्रियान्वित करवाने का कार्य किया जाएगा। आई एम शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को सरलता से ऋण दिलवाये जाने के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम को लागू करवाने का कार्य किया जाएगा।

Hindi News / Jaipur / रेणु जयपाल ने आयुक्त महिला अधिकारिता का पदभार किया ग्रहण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.