– आज सवेरे राजधानी के मौसम में फिर घुली ठंडक
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे बादल छाने से मौसम में हल्की ठंडक दिखाई दी। बादल छाने से लोगों ने पड़ रही तेज गर्मी से राहत पाई। धूप छांव की िस्थति रहने से लोगों को आज सवेरे गर्मी का अहसास कम हुआ। प्रदेश की बात करें तो कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। यहां तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बाड़मेर जिले में आज न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलवाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी तीन दिनों तक बूंदाबांदी व अंधड़ की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। आज सवेरे राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज बादलवाही से धूप-छांव की िस्थति रहेगी और गर्मी के तेवर भी नरम रहने की संभावना है।