जयपुर

Rain in Rajasthan: राजस्थान में बदला मौसम, यहां हुई झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में फिर शहरों में गर्मी का असर तेज हुआ है। दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक हो गया है। सात शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

जयपुरJun 12, 2024 / 08:24 pm

Kamlesh Sharma

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में फिर शहरों में गर्मी का असर तेज हुआ है। दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक हो गया है। सात शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 46.7 डिग्री रहा। इसके अलावा चूरू में दिन का तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को कोटा व झालावाड़ जिले में कुछ जगहों पर झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा । मौसम केन्द्र के अनुसार दो दिन और राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके बाद राज्य में मौसम साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

यहां हुई तेज बारिश

कोटा जिले के कनवास उपखण्ड में दोपहर तीन बजे करीब एक घंटे तक तेज बारिश का दौर चला। तेज बारिश होने से बाजारों व गलियारों में पानी बह निकला। शाम को ढाबादेह क्षेत्र में 20 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। बरसात का पानी सड़कों पर बह निकला। झालावाड़ जिले में सुबह से कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। इस दौरान गर्मी व उमस का भी जोर रहा। तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर करीब 3 बजे बाद काली घटाएं छा गई और तेज हवा चली। हवा में ठंडक होने से गर्मी से राहत मिली।
पनवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज़ बिगड गया। सवा तीन बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। पांच मिनट तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सारोलाकलां में शाम 4.30 बजे 10 मिनट तक बरसात हुई। असनावर में भी शाम करीब साढ़े चार बजे बाद अच्छी बरसात हुई।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Rain in Rajasthan: राजस्थान में बदला मौसम, यहां हुई झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.