– आज गुलाबी नगर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान
जयपुर। अभी चार दिन पहले पड़ रही भीषण गर्मी से आज जयपुर वासियों को थोड़ी राहत की उम्मीद है। आज तापमान कम रहने से गर्म हवा के थपेड़े लोगों को कम महसूस होंगे। इससे आमजन को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में भी तीखी व झुलसाने वाली गर्मी से आमजन को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। आज भरपुर जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान आज दिन में 41 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो अधिकतम ताममान 41 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। बांसवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। डूंगरपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। सिरोही जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतमतापमानप 39 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। झुंझुनूं जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट आई है। इस कारण प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट से आज गर्मी से आमजन को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।