गंगानगर-हनुमानगढ़ में लाखों मीट्रिक टन गेहूं, सरसों जौ भीगा
क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बारिश से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ मुख्यालय सहित दोनों जिलों की मंडियों में खुले में पड़ा लाखों मीट्रिक टन गेहूं, सरसों, जौ आदि जिंसें भीग गईं। बारिश की पूर्व चेतावनी के बावजूद कृषि जिन्सों का समय पर उठाव या बचाव नहीं किया जा सका। गेहूं भीगने से एफसीआई, व्यापारियों व किसानों को नुकसान हुआ है। एफसीआई ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में आठ लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं की एमएसपी पर खरीद की है। इसमें एक लाख 12 हजार मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पड़ा है। कई मंडियों में एफसीआई का गेहूं भीग गया।

झूमकर बरसी मानसून पूर्व की घटाएं
अजमेर. जाते मई में शनिवार को मानसून पूर्व की घटाएं तेज हवाओं के साथ जमकर बरसीं। कुछ जगह ओले भी गिरे दोपहर करीब 3.15 बजे छितराए अंदाज में बरसात का दौर चला। शाम 6 बजे से शहर में हवा संग जमकर बरसात हुई। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। नाले-नालियों में भी पानी का उफान तेज रहा। शहर में 19.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

बारिश से कम हुई गर्मी, तीन दिन में 13 डिग्री गिरा तापमान
फतेहपुर(सीकर). क्षेत्र में बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से भी नीेचे आ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को तापमान 40.6 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते तीन दिन में अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले नौतपा होने के चलते क्षेत्र में जबदरस्त गर्मी का दौर चल रहा था।