scriptराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 3 फरवरी को 2 बड़ी भर्ती परीक्षाएं, 450 कृषि पर्यवेक्षकों देंगे इस डेट को Exam | Rajasthan Staff Selection Board Two Big Recruitment GNM ANM Examinations on 3 February 450 Agriculture Supervisors will Appear on this date | Patrika News
जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 3 फरवरी को 2 बड़ी भर्ती परीक्षाएं, 450 कृषि पर्यवेक्षकों देंगे इस डेट को Exam

Rajasthan Staff Selection Board Exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का अपडेट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 3 फरवरी को 2 बड़ी भर्ती परीक्षाएं हैं। वहीं 450 कृषि पर्यवेक्षकों इस डेट को Exam देंगे।

जयपुरJan 31, 2024 / 10:22 am

Sanjay Kumar Srivastava

rajasthan_staff_selection_board.jpg

Rajasthan Staff Selection Board

Rajasthan Staff Selection Board Exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया अपडेट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। परीक्षाओं के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए इन नियंत्रण कक्षों को स्थापित किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार, 3 फरवरी को संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा एवं संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 4 फरवरी को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा होगी। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 1 फरवरी व 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य करेगा।

4 फरवरी को परीक्षा समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष करेगा कार्य

प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 3 फरवरी एवं 4 फरवरी को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 एवं मोबाइल नंबर 9680036082 रहेगा।

यह भी पढ़ें – स्कूलों में ड्रेस कोड पर शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा, मदन दिलावर ने हिजाब पर कहीं ये बात

कई विभागों और अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

3 प्रतियोगिता परीक्षाओं में 2 लाख 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 3 प्रतियोगिता परीक्षाओं में 2 लाख 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। ANM के 3058 पदों के लिए 18,816, GNM के 2338 पदों के लिए 71,474 और कृषि पर्यवेक्षक के 450 पदों के लिए 1,47,041 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है।

परीक्षाओं की डेट और टाइम

जीएनएम भर्ती की परीक्षा
शनिवार 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक।

एएनएम भर्ती परीक्षा
शनिवार 3 फरवरी दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा
रविवार 4 फरवरी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

यह भी पढ़ें – मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की नातिन आज बनेंगी दुल्हन, पंजाबी रीति-रिवाज से निकिता की होगी शादी

https://youtu.be/r0TDgXHzAJU

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 3 फरवरी को 2 बड़ी भर्ती परीक्षाएं, 450 कृषि पर्यवेक्षकों देंगे इस डेट को Exam

ट्रेंडिंग वीडियो