जयपुर

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी… 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, परिणाम की तारीख भी तय

बेरोजगारों की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, अगली सीईटी दिसंबर-फरवरी में होगी

जयपुरOct 14, 2024 / 09:28 pm

pushpendra shekhawat

बेरोजगारों की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में इन 68 भर्ती परीक्षाओं की तिथि के साथ परिणाम की तिथि भी बताई है। कैलेंडर में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, लाइब्रेरियन और अगली सीईटी की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है।
वहीं, अक्टूबर में हो रही सीईटी सीनियर सेकंडरी के परिणाम की तिथि 24 फरवरी जारी है। सबसे अधिक परीक्षाएं कनिष्ठ अनुदेशक की 20, जेईएन भर्ती की 9 और चिकित्सा विभाग की 21 सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। बोर्ड ने 5 दिन परीक्षाओं के लिए रिजर्व भी रखे हैं। अभ्यर्थनाएं मिलने के बाद इनकी परीक्षा इन रिजर्व डे में कराई जाएंगी।

प्रमुख भर्तियों की परीक्षा और परिणाम

समान पात्रता परीक्षा 2024
परीक्षा: 22 से 24 अक्टूबर 2024
परिणाम: 24 फरवरी 2025

पशु परिचर भर्ती 2023
परीक्षा: 1 से 3 दिसंबर 2024
परिणाम: 3 अप्रैल 2025

पटवारी भर्ती 2025
परीक्षा: 10 से 11 मई 2025
परिणाम: 11 सितंबर 2025
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025
परीक्षा: 11 से 12 जुलाई 2025
परिणाम: 12 अक्टूबर 2025

लाइब्रेरियन भर्ती 2024
परीक्षा: 27 जुलाई 2025
परिणाम: 27 अक्टूबर 2025

स्टेनोग्राफर भर्ती टंकण परीक्षा 2024
परीक्षा: 18 से 22 मार्च 2025
परिणाम: 6 मई 2025
जेल प्रहरी भर्ती 2024
परीक्षा: 9, 11, 12 अप्रैल 2025
परिणाम: 12 अक्टूबर 2025

लिपिक ग्रेड सेकंड टंकण परीक्षा 2024
परीक्षा: 20 से 24 जनवरी 2025
परिणाम: 10 मार्च 2025

सर्वेयर भर्ती 2024
परीक्षा: 23 फरवरी 2025
परिणाम: 23 जून 2025
समान पात्रता परीक्षा स्नातक 2025
परीक्षा: 26 से 28 दिसंबर 2025
परिणाम: 28 अप्रैल 2026

समान पात्रता परीक्षा 12वीं स्तर 2025
परीक्षा: 20 से 22 फरवरी 2026
परिणाम: 10 जून 2026

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025
परीक्षा: 25 जनवरी 2026
परिणाम: 25 मई 2026
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2024
परीक्षा: 2 से 4 नवंबर 2025
परिणाम: 4 मार्च 2026

लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती 2025
परीक्षा: 9 से 10 मई 2026
परिणाम: 9 अक्टूबर 2026

कर सहायक भर्ती 2025
परीक्षा: 28 जून 2026
परिणाम: 28 दिसंबर 2026
पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2025
परीक्षा: 8 मार्च 2026
परिणाम: 8 जून 2026

Hindi News / Jaipur / बेरोजगारों के लिए खुशखबरी… 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, परिणाम की तारीख भी तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.