
PTI Final Result 2023: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने 5546 पदों पर 3580 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। नॉन टीएसपी के 4899 पदों पर 3433 और टीएसपी के 647 पदों पर 147 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
योग्य अभ्यर्थियों के नहीं मिलने के कारण इस भर्ती में 1966 पद खाली रह गए। इस भर्ती में फिलहाल 878 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रखा गया है। इसके अलावा बोर्ड ने शिक्षा विभाग को पत्र भी लिखा है कि अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की डिग्री या डिप्लोमा की जांच के बाद ही नियुक्ति दी जाए।
यहां देख सकते हैं परिणाम
परिणाम देखने के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
यहां होमपेज पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।
Published on:
31 May 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
