bell-icon-header
जयपुर

पीएम मोदी पर सीएम अशोक गहलोत का तंज, आने वाली पीढ़ियां नाम तक नहीं लेंगी

CM Ashok Gehlot taunt on PM Modi : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण के तहत महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। इस मौक पर सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा आने वाली पीढ़ियां पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नहीं लेंगी।

जयपुरAug 10, 2023 / 03:53 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan Politics CM Ashok Gehlot

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने आज गुरुवार को बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा लगातार राजस्थान सरकार पर हमला कर रही है। भाजपा की मंशा सिर्फ राजस्थान सरकार को बदनाम करने की है। भाजपा के आरोपों में कोई दम नहीं है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा मणिपुर नहीं गए पीएम मोदी। वक्त बदन रहा है। आने वाली पीढ़ियां पीएम मोदी का नाम तक नहीं लेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे।

विपक्षी कहते हैं, रेवड़ियां बंट रही हैं

इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि महिलाएं अगर मजबूत होंगी तो प्रदेश भी मजबूत होगा। राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन किया, जिसके बाद पंचायतों में महिलाओं को सम्मान मिला। पीएम मोदी सहित कुछ विपक्षी लोग कहते हैं कि ये रेवड़ियां बंट रही हैं। ऐसा बोलकर वे लोग महिलाओं की बेइज्जती कर रहे हैं। जबकि यह महिलाओं का सशक्तिकरण है। स्मार्टफोन महिला सशक्तिकरण का कारण बनेगा। हम लोग 2030 का विजन लेकर चल रहे हैं। उस वक्त मुख्यमंत्री कौन होगा यह कोई नहीं जानता, लेकिन प्रोसेस बना होना चाहिए।

देश में हालात बहुत गंभीर

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का कहना है, आप (पीएम मोदी) एक बार भी मणिपुर नहीं गए। पीएमओ की कितनी बैठकें हुईं?…आप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ही आगे कर दीजिए…देश में हालात बहुत खराब हैं, गंभीर। अगर लोग अब भी यह बात नहीं समझेंगे तो भुगतेंगे…।”

यह भी पढ़ें – राजस्थान पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक कल, सभी PAC सदस्य लेंगे हिस्सा

दिसम्बर तक 90 फीसदी वादे पूरे हो जाएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा बजट की घोषणा ने आज मूर्तरूप लिया है। हम जो भी वादे करते है उनको पूरा करते है। हमें उम्मीद है कि दिसम्बर तक 90 फीसदी वादे पूरे हो जाएंगे। अभी 50 फीसदी से ज्यादा वादे पूरे कर दिए गए हैं।

सिर्फ गाने सुन लेता हूं …

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा मोबाइल का बहुत कम उपयोग होता है। मैं भी सिर्फ गाने सुन लेता हूं या दो-चार काम और कर लेता हूं।

गहलोत का बड़ा खुलासा

सीएम अशोक गहलोत ने इस मौके पर एक बड़ा खुलासा किया, हम में से किसी की भी सीट महिला के लिए आरक्षित हो सकती है। ऐसे में फिर उनको घर बैठना पड़ सकता है। सीएम गहलोत ने कई मंत्री व MLA का नाम भी लिया।

यह भी पढ़ें – Good News : राज्य में बिजली हुई सस्ती, बिजली बिल पर फ्यूल सरचार्ज खत्म

Hindi News / Jaipur / पीएम मोदी पर सीएम अशोक गहलोत का तंज, आने वाली पीढ़ियां नाम तक नहीं लेंगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.