पुलिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ रह रही है। उसके बच्चों को पढ़ाने के लिए एक जानकार के जरिए एक शिक्षक को नियुक्त किया था। वह कभी दोपहर में तो कभी शाम को पढ़ाने के लिए घर आता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका नाम राजेन्द्र कुमार है और वह महेश न गर का रहने वाला है। वहां से हर रोज बच्चों को पढ़ाने के लिए आता था।
कुछ दिन पहले उसने कहा कि बच्चों की प्रोगेस के बारे में कुछ बात करनी है। घर पर बात नहीं हो सकती तो उसने दस जनवरी को बच्चों की मां को मिलने के लिए मालवीय नगर की एक होटल के पास बुलाया। उसके बाद होटल में चाय पानी के लिए ले गया और वहां पर बैठकर बात करने के लिए कहा। होटल में ले महिला के पीने के पानी में नशे की दवा मिला दी।
उसे पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप है कि टीचर ने इसके बाद महिला के साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाया। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो उसके बच्चों को मारने की धमकी दी और किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता अपने घर पहुंची, पति को इसकी जानकारी दी और अब इस मामले में केस दर्ज कराया गया है।