स्कूलों में 8 दिन का अवकाश किया घोषित
भीषण गर्मी को देखते हुए सिरोही जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए 9 से 16 मई तक का अवकाश घोषित किया है। शेष कक्षाओं का समय यथावत रहेगा एवं समस्त शिक्षक व कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित रहेंगे। इन जिलों में स्कूलों का समय बदला
बाड़मेर : 9 व 10 तारीख को दो दिन के लिए पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित। आगे सत्रांत तक समय 7.30 से 11 बजे तक रहेगा स्कूल का समय
जैसलमेर : पहली से आठवीं तक 7.30 से 11 बजे तक समय किया। भीलवाड़ा : आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालित होंगी कोटा : कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेंगी।
नागौर : आठवीं तक की कक्षाएं 16 मई तक समय सुबह 7 से 10 बजे तक चलेंगी। करौली: कक्षा आठवीं तक के बच्चों का 9 से 11 मई तक अवकाश। कक्षा 9 से 12वीं तक का समय सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।
दौसा: कक्षा आठ तक के बच्चों का समय सुबह 11 बजे तक रहेगा। जोधपुर: उच्च प्राथमिक तक की स्कूल का समय 11 बजे तक किया। झुंझुनूं : आठवीं तक के बच्चों का समय 7:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।
बीकानेर: स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा। झालावाड़: कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी व निजी सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक रहेगा। बांसवाड़ा: विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक होगा।
अजमेर: सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।