
108 आपात कालीन सेवाएं अगले 6 माह तक आवश्यक सेवा घोषित, जानिए वजह
जयपुर। भजनलाल सरकार ने अधिसूचना जारी कर राज्य में 108 आपात कालीन सेवाओं के साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉल सेन्टर सेवाओं को अगले 6 माह के लिए आवश्यक सेवा घोषित कर दिया गया है। गृह विभाग के शासन उप सचिव महेश कुमार शर्मा ने बताया कि 108 आपात कालीन सेवाओ के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं एवं कॉल सेन्टर सेवाओं में हडताल होने से सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अधिसूचना के अनुसार, अब ये सेवाएं और इनसे जुड़ लोग हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। हड़ताल पर जाने पर सरकार इनपर कार्रवाई कर सकेगी।
सरकार का मानना है कि हड़ताल पर जाने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हड़ताल के चलते गंभीर बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Published on:
29 Jan 2024 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
