script… तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल | Patrika News
जयपुर

… तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

Rajasthan Exit Poll : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट को लेकर 8 एग्जिट पोल आए। जिसमें 5 एग्जिट पोल ने भाजपा को सरकार बनाने की प्रबल दावेदार के रूप में पेश किया है। तीन ने कांग्रेस को रिवाज तोड़ने वाली पार्टी बताया। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को राजस्थान में सरकार बनाने की दौड़ में आगे बताने की वजह से भाजपा नेता उत्साहित हैं। पर कांग्रेस का भी दावा है वह राजस्थान में सरकार बना रही है। जानें पूरे एग्जिट पोल

जयपुरDec 01, 2023 / 05:00 pm

Sanjay Kumar Srivastava

,

,

Rajasthan Exit Poll : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 3 दिसम्बर को मतगणना हो रही है। उम्मीद है 3 दिसम्बर को ही रिजल्ट भी साफ हो जाएगा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनाएगी या कांग्रेस। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट को गुरुवार शाम लेकर 8 एग्जिट पोल आए। इन 8 एग्जिट पोल्स में 5 ने भाजपा को विजयी घोषित किया है। तो बाकी ने कांग्रेस को कहा कि वह रिवाज तोड़गी।


टीवी 9 – पोलस्ट्रैट –
भाजपा जीतेगी

राजस्थान विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि टीवी9 – पोलस्ट्रैट के अनुसार राजस्थान में भाजपा बहुमत में नजर आ रही है। भाजपा 100 से 110 सीटें जीतती नजर आ रही है तो कांग्रेस 90 से 100 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

न्यूज 24 – टूडेज चाणक्या – कांग्रेस को दोबारा सत्ता पर काबिज कराया

न्यूज 24 – टूडेज चाणक्या ने राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता पर दोबारा काबिज किया है। कांग्रेस को इस एग्जिट पोल 101 सीटें तो भाजपा 89 सीटें दे रही है। वहीं अन्य सिर्फ 9 सीटों पर अपना परचम लहरा रहे हैं।

आज तक – एक्सिस माय इंडिया – कांग्रेस का पंजा करेगा सत्ता पर कब्जा

आज तक – एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस को बिजयी बनाया है। उनका अनुमान है कि कांग्रेस 86-106 सीटें जीतेगी। वहीं भाजपा 80-100 सीटों पर अपना परचम लहराएगी। वहीं अन्य सिर्फ 9—18 सीटों पर अपना परचम लहरा रहे हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स – कांग्रेस को 94-104 सीटें व भाजपा को 80-90 सीटें दीं

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 94-104 सीटें दी हैं। भाजपा को 80-90 सीटों पर बिजयी बताया है। साथ यह बताया है कि अन्य 14-18 सीटें जीत सकते हैं।

टाइम्स नाउ-ईटीजी – राजस्थान की सत्ता पर राज करेगी भाजपा

टाइम्स नाउ – ईटीजी के एग्जिट पोल ने अनुमान जताया है कि इस बार भाजपा राजस्थान की सत्ता पर राज करेगी। भाजपा को 108-128 सीटें मिलेंगी वहीं कांग्रेस को 56-72 सीटें ही मिलेंगी। अन्य 13-21 के बीच संतुष्ट रहेंगे।

जन की बात – राजस्थान में आएगी भाजपा

जन की बात के एग्जिट पोल ने भी इस बार अनुमान जताया है कि राजस्थान में इस बार भाजपा आएगी। उनके एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 100-122 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलेंगी। वहीं अन्य को 14-15 सीटें ही मिलेंगी।

रिपब्लिक-मैट्रिज – भाजपा को प्रचंड बहुमत

रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। भाजपा 115 से 130 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 65 से 75 सीटें मिल रही हैं, वहीं अन्य के खाते में 12 से 19 सीटे आ सकती हैं।

एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल – राजस्थान की सत्ता पर भागवा लहराएगा

एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल से यह अनुमान सामने आ रहा है कि भाजपा राजस्थान पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार दिख रही है, यह राज्य उसने 2018 में खो दिया था। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 41.1 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जो 2018 में 39.3 फीसदी था। हालांकि, भाजपा का वोट शेयर 2018 में 38.8 प्रतिशत की तुलना में और भी अधिक बढ़कर 44.7 प्रतिशत होने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 94 से 104 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 71 से 91 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Exit Poll : राजस्थान में 46 सीमांत सीटों का जादू जानें, तय कर सकती हैं कांग्रेस की किस्मत



भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा – भाजपा

राजस्थान में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नारायण पंचारिया ने कहा, हमें राज्य में 130 से ज्‍यादा सीटें जीतने का भरोसा है। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। इस बार, मतदान प्रतिशत काफी अधिक था और हम जानते हैं कि भगवा पार्टी के लिए एक अंडरकरंट है। हम अपने सर्वेक्षणों पर विश्‍वास करते हैं, जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि हमारी पार्टी को 130 से ज्‍यादा सीटें मिलेंगी।

ज्यादातर सर्वे हमारी पार्टी को 80+ दे रहे हैं – कांग्रेस

कांग्रेस के दिग्गज नेता वरुण पुरोहित ने कहा, कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। ज्यादातर सर्वे हमारी पार्टी को 80+ दे रहे हैं। अगर ऐसे सर्वे हमें इतनी सीटें दे रहे हैं तो हमें 120 सीटें क्यों नहीं मिल सकतीं? अगर लोग कांग्रेस को नापसंद करते, तो हमें 50 से कम सीटें जीतने का अनुमान लगाते। जनता कांग्रेस के काम से संतुष्ट है।

2023 के एग्जिट पोल
टीवी 9 – पोलस्ट्रैट

कांग्रेस – 90-100
भाजपा – 100-110
अन्य – 5-15

न्यूज 24 – टूडेज चाणक्या

कांग्रेस – 101
भाजपा – 89
अन्य – 9

आज तक – एक्सिस माय इंडिया

कांग्रेस – 86-106
भाजपा – 80-100
अन्य – 9-18

इंडिया टीवी – सीएनएक्स

कांग्रेस –
94-104
भाजपा – 80-90
अन्य – 14-18

टाइम्स नाउ – ईटीजी

कांग्रेस –
56-72
भाजपा – 108-128
अन्य – 13-21

जन की बात

कांग्रेस – 62-85
भाजपा – 100 -122
अन्य – 14-15

रिपब्लिक – मैट्रिज

कांग्रेस – 65 – 75
भाजपा – 115 – 130
अन्य – 12-19

एबीपी – सी वोटर

कांग्रेस – 71-91
भाजपा – 94-114
अन्य – 9-19 ।

Hindi News/ Jaipur / … तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

ट्रेंडिंग वीडियो