scriptRajasthan Elections 2023: भाजपा और कांग्रेस की लिस्ट में कितने मुस्लिम चेहरे, चौंका देगा ये आंकड़ा | Rajasthan Elections 2023: BJP and Congress list candidates | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Elections 2023: भाजपा और कांग्रेस की लिस्ट में कितने मुस्लिम चेहरे, चौंका देगा ये आंकड़ा

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। सत्ता पाने की इस जंग में भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने खिलाड़ियों को चुनावी मैदान में उताराना शुरु कर दिया है।

जयपुरOct 22, 2023 / 09:46 am

Rakesh Mishra

muslim_candidates_in_rajasthan_1.jpg
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। सत्ता पाने की इस जंग में भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने खिलाड़ियों को चुनावी मैदान में उताराना शुरु कर दिया है। शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की तो वहीं कांग्रेस ने भी अपनी लिस्ट खोल प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया। हालांकि भाजपा ने अपनी दोनों ही लिस्ट में किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। वहीं कांग्रेस की पहली लिस्ट में महज एक मुस्लिम प्रत्याशी को जगह मिली है।
यह भी पढ़ें

Congress candidate second list: कब आएगी कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी ने ने 83 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें यह साफ हो गया है कि पार्टी को नए से ज्यादा पुराने चेहरों पर ही भरोसा है। 83 की इस सूची में 51 विधायक हैं, जो फिर से चुनाव लड़ेगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सहित कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार दिया गया है। दूसरी सूची में आठ विधायकों के भी टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने पहली सूची के भारी विरोध को देखते हुए फिलहाल दूसरी सूची में सांसदों को प्रत्याशी नहीं बनाया है। पहली सूची में विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया था, उन्हें दूसरी सीट से टिकट मिला है। राजवी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को भी सीट बदलने की अनुमति दे दी गई है। दूसरी सूची में 83 में दस महिलाओं को टिकट दिया गया है। पहली सूची में चार महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया था। पहली सूची की तरह ही दूसरी सूची में भी किसी मुस्लिम प्रत्याशी को पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बिछ गई चुनावी बिसात, 18 सीटों पर आमने-सामने चेहरे तय

एक मुस्लिम चेहरा
वहीं कांग्रेस की पहली 33 उम्मीदवारों की सूची में सिर्फ एक मुस्लिम चेहरे को शामिल किया है। इस सूची में दानिश अबरार का नाम है। वे अभी सवाई माधोपुर से विधायक हैं। कांग्रेस ने पिछला चुनाव सूची में शामिल 33 में से 31 सीटों पर ही लड़ा था। मुंडावर और कुशलगढ़ सीट अपने सहयोगी दल लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दी थी। अब मुंडावर से ललित को टिकट दिया है, वे पिछला चुनाव बागी होकर बसपा से लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कुशलगढ़ में रमीला निर्दलीय जीती थी। कांग्रेस ने उप चुनाव में जीती रीटा चौधरी, मनोज मेघवाल और प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत को भी उम्मीदवार बनाया है।
https://youtu.be/Y8F9QcjHVTg

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Elections 2023: भाजपा और कांग्रेस की लिस्ट में कितने मुस्लिम चेहरे, चौंका देगा ये आंकड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो