scriptRajasthan New Cabinet: 27 दिन बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन आज, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री | Rajasthan Cabinet Expansion Latest News Today BJP CM Bhajan Lal Sharma | Patrika News
जयपुर

Rajasthan New Cabinet: 27 दिन बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन आज, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Rajasthan New Cabinet: प्रदेश में आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मंत्रिमंडल का गठन होगा। भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन शनिवार को हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब सवा तीन बजे शुरू होगा।

जयपुरDec 30, 2023 / 08:55 am

Nupur Sharma

bhajanlal.jpg

Rajasthan New Cabinet: प्रदेश में आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मंत्रिमंडल का गठन होगा। भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन शनिवार को हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब सवा तीन बजे शुरू होगा। आधिकारिक रूप से मंत्रियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार करीब 22 से 24 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। सरकार से मंत्रिमंडल की हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय ने शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड छपवाने शुरू कर दिए हैं।

 

भजन लाल शर्मा ने 15 दिसम्बर को सीएम पद की शपथ ली। सीएम की शपथ के साथ ही दो डिप्टी सीएम की शपथ भी हुई थी, लेकिन मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली। इस चक्कर में मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार दोपहर दिल्ली से मंत्रिमंडल के गठन का सिग्नल आया और इसके तुरन्त बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी दिल्ली में बड़े नेताओें से मुलाकात होनी है। उनकी अमित शाह और जे पी नड्डा से मुलाकात की चर्चाए हैं। पहले ऐसी संभावना थी कि सीएम रात में वापस आ जाएंगे, लेकिन देर रोने से उनकी दिल्ली ही रुकने का कार्यक्रम बना है। इससे पहले सीएम ने प्रदेश के नेताओं से भी अलग से चर्चा की।

 

यह भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: सरकार करने जा रही है बड़ा ऐलान, आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत, देखें वीडियो


इन विधायकों में से बनाए जा सकते हैं मंत्री
– किरोड़ीलाल मीणा, उम्र 72, एमबीबीएस (सवाई माधोपुर) पहले मंत्री रह चुके।
– मदन दिलावर, 64, मैकेनिकल इंजीनियर (रामगंज मंडी) : पहले भी मंत्री रह चुके हैं, संघ के करीबी।
– जोगेश्वर गर्ग, उम्र 68, बीए (जालोर) : जालोर में पार्टी का प्रमुख दलित चेहरा। संघ के करीबी।
– पुष्पेंद्र सिंह राणावत, 53, बीए (बाली) : छह बार के विधायक, पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
– प्रतापसिंह सिंघवी, उम्र 63, आठवीं (छबड़ा) : छह बार के विधायक, एक बार मंत्री रह चुके।
– राज्यवर्धन सिंह- उम्र 53, स्नातक(झोटवाड़ा): पहली बार विधायक बने हैं, पहले केन्द्र में मंत्री रह चुके हैं।
– कालीचरण सराफ- उम्र 73, स्नातक, (मालवीय नगर), सबसे ज्यादा बार के विधायक हैं, पहले भी मंत्री रहे।
– झाबर सिंह खर्रा, उम्र 67, बी.कॉम (श्रीमाधोपुर) : प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में भाजपा का प्रमुख जाट चेहरा।
– फूलसिंह मीणा, उम्र 64, एमए (उदयपुर ग्रामीण) : मेवाड़ का आदिवासी चेहरा, लगातार जीत रहे चुनाव।
– सुरेश रावत, उम्र 43, बीए, (पुष्कर): तीसरी बार विधायक बने हैं।
– कन्हैया लाल चौधरी, उम्र 54, डिप्लोमा,(मालपुरा) : तीसरी बार विधायक बने हैं।
– बाबा बालकनाथ, उम्र 39, दसवीं (तिजारा) : सांसद के बाद पहली बार विधायक बने।
– जितेंद्र गोठवाल, उम्र 50, बीए (खंडार) : भाजपा में बड़ा दलित चेहरा, पहले मंत्री का दर्जा रह चुका है।
– मंजू बाघमार, उम्र 51, पीएचडी (जायल) : दूसरी बार विधायक बनी, संघ से जुड़ाव है।
– हीरालाल नागर, उम्र 63, बीए (सांगोद) : दूसरी बार विधायक बने हैं।
– शत्रुघ्न गौतम, उम्र 47, स्नातक (केकड़ी) : दूसरी बार के विधायक।
– दीप्ति किरण माहेश्वरी, उम्र 36, एमबीए (राजसमंद) : दूसरी बार विधानसभा पहुंची।
– महंत प्रतापपुरी, उम्र 53, दसवीं (पोकरण) : प्रदेश का बड़ा हिंदूवादी चेहरा।
– उदयलाल भडाना, उम्र 45, बारहवीं (मांडल) : पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं।
– शोभा चौहान, उम्र 52 स्नोतकोत्तर, (सोजत), दूसरी बार विधायक बनी हैं। संघ के करीबी हैं।
– सुमित गोदारा, उम्र 49, एमए (लूणकरणसर) : बीकानेर जिले में पार्टी का प्रमुख जाट चेहरा।
– ललित मीणा, उम्र 36, स्नातकोत्तर,(किशनगंज): दूसरी बार विधायक बने हैं।
– भैराराम सियोल, उम्र 52, स्नातक (ओसियां) : पहले संसदीय सचिव रह चुके हैं।
– संजय शर्मा, उम्र 54, स्नातक (अलवर शहर) : दूसरी बार के विधायक, आरएसएस की पसंद।
– ताराचंद जैन, उम्र 70, इंटरमीडिएट (उदयपुर) : पहली बार विधानसभा पहुंचे।
– हंसराज पटेल, उम्र 54, आठवीं (कोटपूतली) : गुर्जर समाज में पकड़, पहली बार जीते।
– जवाहर सिंह बेडम, उम्र 55, एलएलबी (नगर) : भरतपुर में पार्टी के प्रमुख गुर्जर चेहरे के रूप में पहचान।
– जेठानंद व्यास, उम्र 57, स्नातक (बीकानेर पश्चिम) : पहली बार जीते, आरएसएस के करीबी।
– शैलेश सिंह, उम्र 43, एमबीबीएस (डीग-कुम्हेर) : पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं।
– नौक्षम चौधरी, उम्र 33, डबल एमए (कामां) : पहली बार की विधायक हैं। संघ की करीबी हैं।
– हेमंत मीणा, उम्र 43, बीए (प्रतापगढ़) : पहली बार विधायक बने।
– देवेन्द्र जोशी, उम्र 64, स्नातकोत्तर, (सूरसागर): पहली बार विधायक बने हैं, संघ के करीबी हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित, पायलट के मना करने पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात

विधानसभा चुनाव से लेकर मंत्रिमंडल गठन तक…
– 9 अक्टूबर 2023, विधानसभा चुनाव की घोषणा
– 25 नवंबर 2023, मतदान हुआ
– 3 दिसंबर 2023, चुनाव परिणाम आया
– 12 दिसंबर 2023, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का एलान
– 15 दिसंबर 2023, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने ली शपथ
– 20 दिसंबर 2023, विधानसभा सत्र, विधायकों ने ली शपथ
– 21 दिसंबर 2023, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी निर्वाचित

https://youtu.be/X7zuDVY-iQo

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan New Cabinet: 27 दिन बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन आज, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो