खींवसर विधानसभा उपचुनाव : रालोपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चा
खींवसर विधानसभा सीट से हनुमान बेनीवाल विधायक थे, पर नागौर से सांसद बन जाने के बाद खींवसर विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। जिसके बाद खींवसर सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा की कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है। बेनीवाल ने कहा दो-तीन दिन में यह साफ हो जाएगा कि गठबंधन होता है कि नहीं। यदि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन होता है तो हम दो विधानसभा सीट की डिमांड कर रहे हैं। इनमें खींवसर के अलावा देवली-उनियारा सीट हैं। वहां पिछले चुनाव में हमारी पार्टी को अच्छे वोट मिले थे। अब अगर कांग्रेस इन शर्तों को मान लेती है तो संभव है गठबंधन हो जाए। सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे बताया कि यदि गठबंधन नहीं होता है तो रालोपा राजस्थान में तीन-चार जगह चुनाव लड़ेगी। खींवसर विधानसभा सीट वर्ष 2008 में मूंडवा से हटाकर बनाई गई थी। यह भी पढ़ें
Video : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बढ़ी सरगर्मियां, चौंका सकता है प्रत्याशी का नाम!
चौरासी विधानसभा उपचुनाव : BAP-कांग्रेस गठबंधन की संभावना कम
हार्ड कोर ट्राइबल बेल्ट चौरासी विधानसभा सीट भाजपा और संघ के लिए साख का सवाल बन चुकी है। ट्राइबल को रिझाने के लिए भाजपा और संघ लगातार सक्रिय हैं। बांसवाड़ा से राजकुमार रोत के सांसद बनने की वजह से चौरासी विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने BAP से गठबंधन किया था। अगर इस उपचुनाव में BAP-कांग्रेस गठबंधन होता है तो गठबंधन को फायदा हो सकता है। वहीं भाजपा को नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। पर इस सीट पर बीएपी जीत को सुनिश्चत मान रही है। ऐसे में चौरासी सीट पर कांग्रेस से गठबंधन होता है या नहीं, इस खुलासा जल्द हो जाएगा। यह भी पढ़ें