scriptRajasthan Budget 2024: भजनलाल सरकार के बजट में दिखेगी विजन 2047 की झलक, 75 हजार नौकरियों के साथ ये घोषणाएं होने के आसार | Rajasthan Budget 2024: Bhajanlal government first full budget, Diya Kumari will present it in the Rajasthan assembly today | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Budget 2024: भजनलाल सरकार के बजट में दिखेगी विजन 2047 की झलक, 75 हजार नौकरियों के साथ ये घोषणाएं होने के आसार

Rajasthan Budget 2024: विधानसभा में जनता से किए वादों को लेकर बजट में कुछ घोषणाएं की जा सकती है। बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीद है।

जयपुरJul 10, 2024 / 09:49 am

Anil Prajapat

cm bhajanlal-diya kumari-2
Rajasthan Budget 2024-2025 : राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट आज विधानसभा में पेश होगा। इसमें सरकार के विजन 2047 की झलक दिखेगी। विधानसभा में जनता से किए वादों को लेकर बजट में कुछ घोषणाएं की जा सकती है। बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीद है। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर योषणाएं होंगी। बजट को मंगलवार को उप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ अंतिम रूप दिया। जिसके बाद बजट टीम के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दिया कुमारी प्रातः 11 बजे राज्य का वर्ष 2024-25 का परिवर्तित बजट विधानसभा में पेश करेंगी।
बजट में 5 साल के रोडमैप के साथ ही विकसित राजस्थान-2047 का विजन भी दिख सकता है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट पूर्व संवाद के दौरान संकेत दिए थे। बजट को लेकर राज्य सरकार को 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों के सुझाव भी मिले, जिनमें भर्ती, रोजगार और कर्मचारियों से संबंधित मामलों को लेकर काफी अधिक सुझाव थे।

75 हजार नौकरियों के साथ ये भी घोषणाएं होने के आसार

  • राजस्थानी भाषा विकास बोर्ड से लेकर महान शख्सियतों पर 8 नई अकादमियां बनेंगी। जयपुर में सवाई जयसिंह ढूंढाड़ अकादमी, भरतपुर में महाराजा सूरजमल ब्रज अकादमी. कोटा में बूंदा मीणा हाड़ौती अकामदी, बीकानेर में जिलाई मांड अकादमी आदि शामिल हैं।
  • शिक्षा विभाग के संविदाकर्मियों के लिए राजस्थान संविदाकर्मी नियमितीकरण शिक्षा सेवा नियम 2024 का ऐलना हो सकता है।
  • स्टेट इंश्योरेंस के क्लेम की सुगमता के लिए एप।
  • हैरिटेज संरक्षण के लिए पॉलिसी।
  • कॉलेज व्याख्याता की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की घोषणा कर सकती है।
  • 10 नए थानों एवं एक दर्जन से ज्यादा पुलिस चौकियां खोलना भी प्रस्तावित किया जा सकता है।
  • पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण 33%।
  • नशे के लिए खिलाफ टास्क फोर्स का गठन।
  • कुछ कैटेगरी की सामाजिक पेंशनों में वृद्धि।
Urban Development
  • लखपति दीदी योजना में रिवायतों की घोषणा।
  • प्रधानमंत्री आवास से वंचितों को सीएम आवास घोषणा कर लाभ दिया जा सकता है।
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कर्मचारियों को टैबलेट देने और समय के साथ अपग्रेड करने की घोषणा।
  • जयपुर में जोधपुर की तर्ज पर राज्य रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशन सेंटर खोला जा सकता है।
eduction
  • प्रदेश को ईवी और ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने या इससे संबंधित बड़े पार्क की घोषणा।
  • रोडवेज को नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। रोडवेज को वेतन से जुड़े मामलों पर बजट मिलेगा।
  • उद्योग लगाने की प्रॉडक्शन कॉस्ट कम करने के लिए रीको की जमीनों को सस्ती करने और लॉटरी से आवंटित करने की घोषणा कर सकती है। औद्योगिक भूखंडों को लीज होल्ड की जगह फ्री होल्ड कर सकती है।
farmer
  • सरकार एमएसपी पर बाजरे की खरीद करने के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है।
  • जमीन नीलामी से बचाने का नोटिफिकेशन आ सकता है
  • 75 हजार रोजगार का ब्रेकअप दे सकती है। कैलेंडर की घोषणा कर सकती है।
  • सरकारी नौकरियों के अलावा स्किल डवलपमेंट के लिए नई स्कीम लाएगी।
doctor
  • प्लेसमेंट के लिए रोजगार कैंप- मेले जैसा कैलेंडर भी जारी कर सकती है।
  • होमगार्ड में 5000 पद बढ़ाए जा सकते हैं, वर्तमान में 28 हजार हैं।
  • किसान की जमीन को नीलामी से बचाने का नोटिफिकेशन आ सकता है।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan Budget 2024: भजनलाल सरकार के बजट में दिखेगी विजन 2047 की झलक, 75 हजार नौकरियों के साथ ये घोषणाएं होने के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो