
जयपुर।
गहलोत सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के विरोध में राजस्थान भाजपा का 'जन आक्रोश अभियान' जारी है। 10 जनवरी तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का लक्ष्य लिए ये अभियान फिलहाल रफ़्तार पकड़े हुए है। इसी क्रम में अब राजधानी जयपुर के भी सभी विधानसभा क्षेत्रों तक 'जनाक्रोश' के कार्यक्रम पूरा करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। वहीं ख़ास बात ये भी है कि अभियान के अंतिम चरण में केंद्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी भी देखी जा रही है।
आज विद्याधर नगर में 'आक्रोश', चुघ होंगे शामिल
जन आक्रोश अभियान की कड़ी में आज जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश सभा रखी गई है। विधायक नरपत सिंह राजवी के नेतृत्व में हो रही इस सभा में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। सभा शाम 5 बजे विद्याधर नगर के सेक्टर 2 स्थित उत्सव गार्डन में होगी।
ये भी पढ़ें : जारी है गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का 'हल्ला बोल'
त्रिवेदी के बाद अब चुघ साधेंगे निशाना
जन आक्रोश सभाओं में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी बढ़ने लगी है। जयपुर में आज जन आक्रोश सभा के लिए आ रहे राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश सभा में मौजूदगी दिखा चुके हैं।
इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता व जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर भी इन सभाओं में शामिल हो चुके हैं।
भाजपा संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा मोदी सरकार में राजस्थान के मंत्रियों की 'तिगड़ी' केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल और राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी जन आक्रोश सभाओं में शामिल होकर गहलोत सरकार पर 'हल्ला बोल' चुके हैं।
ये भी पढ़ें : सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र में भाजपा का 'जन आक्रोश'
राजे की दूरी अब भी चर्चा में
जन आक्रोश सभाओं में भले ही भाजपा संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी दिखने लगी है, लेकिन पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका संभाल रहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अब भी इस अभियान से दूरी बनाए हुई है। पूरे अभियान के दौरान राजे की ये दूरी चर्चा का विषय बनी हुई है।
हालांकि इस सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का कहना है कि राजे कुछ व्यक्तिगत कारणों से अभियान में शामिल नहीं हो पा रहीं हैं, इसे पार्टी में गुटबाज़ी की अटकलों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
आज कई जगहों पर जनसभाएं, सीनियर नेता संभालेंगे ज़िम्मा
- डूंगरपुर- प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संयोजक प्रमोद सांभर
- बेगूं, चित्तौड़गढ़- नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, विधायक गोपीचंद मीणा
- महुवा-लालसोट, दौसा - उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर
- अलवर ग्रामीण - केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक रामलाल शर्मा
- पिलानी-सूरजगढ़, झुंझुनूं- सांसद बालकनाथ, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह बाजौर
- जायल, नागौर- सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अविनाश गहलोत
Published on:
06 Jan 2023 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
