17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जनप्रतिनिधियों को सीख, जनता के लिए सोचें

Rajasthan Assembly Session : Rajasthan Assembly Session : राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) विधानसभा में पहुंच गई है। जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया। सदन में विशेष संबोधन की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थानी भाषा में की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, राजस्थान री धोरां री धरती रां। विधानसभा के इस सत्र में करीब 11 नए, संशोधित और पेंडिंग बिल पेश किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
draupadi_murmu_kalraj_mishra.jpg

Droupadi Murmu - Kalraj Mishra

Rajasthan Assembly Eighth and Final Session : राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र आज 14 जुलाई को सुबह शुरू हो गया। यह राजस्थान की 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है। फिर कुछ महीने बाद चुनाव आए जाएंगे। इसलिए यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म राजस्थान विधानसभा पहुंच गईं हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गुलदस्ते भेंट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म का स्वागत किया। शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण की शुरूआत राजस्थानी भाषा में की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, राजस्थान री धोरां री धरती रां निवासियों को शुभकामनाएं। कुछ बोलने से पहले इस विधानसभा की पावन धरती को मैं नमन करती हूं। 1952 में राजस्थान विधानसभा का गठन हुआ, तब से 71 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रचा गया। राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। पूर्व राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, विधानसभा अध्यक्षों, विधायकों को भी धन्यवाद देती हूं।

राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन पहली बार हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी स्वागत भाषण देंगे। विधानसभा के इस सत्र में करीब 11 नए, संशोधित और पेंडिंग बिल पेश किए जाएंगे। विधानसभा का 8वां सत्र हंगामेदार होने के आसार है। मुख्य विपक्षी पार्टी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रखी है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जनप्रतिनिधियों से गुजारिश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनप्रतिनिधियों को सीख देते हुए कहा कि मैं सभी जनप्रतिनिधियों को गुजारिश करना चाहती हूं चाल, चरित्र के साथ आचार विचार को जनता के इर्द गिर्द रखकर सोचना चाहिए। केवल मैं और मेरा छोड़कर हमारा होना चाहिए। मैं या मेरा सोचने से मेरा, समाज की और राज्य की उन्नति नहीं होगी। इसलिए जनता और राज्य के लिए सोचना चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मू का विधानसभा अध्यक्ष ने जताया आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू का आभार जताया। सीपी जोशी ने कहा, आपके (द्रौपदी मुर्मू) राष्ट्रपति बनने के बाद आपने हमें पहली बार मौका दिया कि हम विधानसभा में आपको सुन सकें। प्रदेश के नए सदन में आपका स्वागत कर हमें बड़ी प्रसन्नता हुई।

इस सत्र में पेश होंगे 11 बिल

इस सत्र में जो बिल विधानसभा में पेश किए जाएंगे। उनमें रोजगार गारंटी बिल, नकल और पेपर लीक माफिया को उम्रकैद का प्रावधान का बिल, बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन का बिल, राजस्थान यूनिवर्सिटीज में अस्थाई शिक्षक विधेयक, राजस्थान जेल विधेयक, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टिट्यूट विधेयक, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज इंस्टीट्यूट विधेयक, राजस्थान प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अद्युपाय एक्ट 2022, पेंशन और रोजगार एक्ट, राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, राजस्थान स्टेट मेला प्राधिकरण विधेयक, राजस्थान संगठित अपराध नियंत्रण विदेश विधेयक पास करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - राजस्थान विधानसभा बैठक 14 जुलाई को दोबारा होगी, राष्ट्रपति को दिया न्योता

सीपीए की कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित समारोह को शुक्रवार शाम को संबोधित करेंगी। सीपीए की कॉन्फ्रेंस ‘लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में राजस्थान के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय को लेकर होगी। दिन में उनका सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान विधानसभा 14 जुलाई को रचेगा इतिहास, पहली बार सदन में होगा राष्ट्रपति का सम्बोधन