जयपुर

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने पहले जारी किया आदेश, फिर 24 घंटे के भीतर ही कहा ‘आदेश मान्य नहीं…’

Political Appointments Cancelled: भजनलाल सरकार ने विधानसभा उपचुनाव से पहले नगरीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियां की थी। लेकिन, 24 घंटे के अंदर ही यू टर्न ले लिया। जानें क्यों?

जयपुरOct 14, 2024 / 10:05 am

Anil Prajapat

Rajasthan Government: जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने सात विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले नगरीय निकायों (शहरी सरकार) में राजनीतिक नियुक्तियां की थी। लेकिन, स्वायत्त शासन विभाग ने 24 घंटे के अंदर ही यू टर्न लेते हुए राजनीतिक नियुक्तियों के लिए जारी आदेश को स्थगित कर दिया है। बता दें कि राजस्थान के 78 निकायों में 497 व्यक्तियों को सदस्य नियुक्त किया गया था। इनमें 5 नगर निगम, 10 नगर परिषद और 63 नगर पालिका शामिल थी।
बता दें कि कई विधायकों का लगातार दबाव था कि सरकार निकायों में राजनीतिक नियुक्ति करें। इसके लिए स्वायत्त शासन मंत्री ने कुछ दिन पहले संबंधित निकायों में चर्चा भी की थी। इसके बाद सरकार ने रविवार शाम 78 निकायों में सदस्य नियुक्त किए थे। मुख्यमंत्री की राइजिंग राजस्थान के तहत विदेश यात्रा शुरू होने से ठीक पहले स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी थी। लेकिन, स्वायत्त शासन विभाग ने देर रात यू टर्न लेते हुए राजनीतिक नियुक्तियों के लिए जारी आदेश को स्थगित कर दिए है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कुछ जगह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चहेतों के नाम शामिल नहीं करने की वजह से स्थिति बनी है।

इन निकायों में की गई थी नियुक्तियां, जो अब स्थगित

पांच निगमों में 56 सदस्य : भरतपुर, उदयपुर शहर, जोधपुर उत्तर व दक्षिण में 12-12 और पाली नगर निगम में 8 सदस्य नियुक्त किए थे।

यह भी पढ़ें

दिवाली से पहले राजस्थान के शिक्षक हुए लामबंद, 18 अक्टूबर को देंगे धरना, सरकार के सामने रखी ये मांग

नगर परिषद: लालसोट, दौसा, सरदारशहर, धौलपुर, सांचौर, जालौर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, शाहपुरा, टोंक।

नगर पालिका : नदबई, कामां, महवा, मंडावर, मंडावरी, रामगढ़ पंचवारा, बांदीकुई, बसवा, भांडारेज, सिकराय, रतन नगर, तारानगर, राजलदेसर, बीदासर, रतनगढ, छापर, बसेड़ी, सरमथुरा, राजाखेड़ा, बाड़ी, कापरेन, हिंडोली, देई, लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवां, इन्द्रगढ़, बूंदी, भीनमाल, सोजतशहर, तखतगढ़, सुमेरपुर, जैतारण, बाली, सादड़ी, फालना, रानी, मारवाड़, जंक्शन, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, विजय नगर, सागवाड़ा, देशनोक, नोखा, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, देवली, उनियारा, मालाखेड़ा, बहादुरपुर, थानागाजी, गोविन्दगढ़, नौगांवा, रामगढ़ अलवर, बडौदामेव, लक्ष्मणगढ़-अलवर, रैणी, कठूमर, खेड़ली, राजगढ़-अलवर।

यह भी पढ़ें

मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश क्यों? जानें-3 दिन कैसा रहेगा मौसम


यह भी पढ़ें

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय फिर विवादों में, खाने में मिली छिपकली की पूंछ, केंद्रीय मंत्री बोले-मामला गंभीर

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने पहले जारी किया आदेश, फिर 24 घंटे के भीतर ही कहा ‘आदेश मान्य नहीं…’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.