bell-icon-header
जयपुर

Youth Congress Protest : राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में बेकाबू हुए कार्यकर्ता- मचा हड़कंप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jaipur Youth Congress Protest : पुलिस से कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया और दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और ज़ोर-आज़माइश हुई। कुछ देर में स्थिति को काबू करने और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया।

जयपुरFeb 21, 2024 / 03:28 pm

Nakul Devarshi

पुलिस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे उलझे कि मच गया हड़कंप

यूथ कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और कांग्रेस विधायक मनीष यादव भी मौजूद रहे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि यूथ कांग्रेस पिछले एक महीने से ‘रोजगार दो अभियान’ चला रही है। राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार की कार्यशैली से युवाओं के हितों का हनन हो रहा है। भाजपा की सरकार बनते ही राजस्थान में युवाओं के रोजगार पर हमला किया गया है। राजीव गांधी युवा मित्रों का रोजगार बंद किया गया। वहीं किसानों के साथ भी अत्याचार हो रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर सरकार का ध्यान खींचने के लिए यूथ कांग्रेस को सड़क पर उतरना पड़ा है।

Hindi News / Jaipur / Youth Congress Protest : राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में बेकाबू हुए कार्यकर्ता- मचा हड़कंप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.