bell-icon-header
जयपुर

मोदी है तो मुश्किल नहीं, कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं-वसुन्धरा

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पीएम मोदी के 9 सालों में हुए कामों को लोगों तक पहुंचाएं और बताएं कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं।

जयपुरJun 14, 2023 / 06:47 pm

Umesh Sharma

मोदी है तो मुश्किल नहीं, कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं-वसुन्धरा

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पीएम मोदी के 9 सालों में हुए कामों को लोगों तक पहुंचाएं और बताएं कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं। राजे बुधवार को दुमका लोकसभा क्षेत्र के कैरावनी क़स्बे में भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। पहले अख़बारों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन से मन आहत होता था। आज शांति और समृद्धि की खबरें मन खुश होता है। बड़े-बड़े देश मोदी की तरफ़ आशा भरी निगाहों से देख रहें है। पीएम मोदी की सोच है कि रोज़ग़ार मांगने वाले नहीं, रोज़ग़ार देने वाले बनो। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का लगातार 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन 9 वर्षों में मोदी की छवि ग्‍लोबल लीडर के रूप में मजबूत हुई। अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हुआ। कोरोना के खतरे को भांपते हुए देशव्‍यापी लॉकडाउन लगाया। देश में ही नहीं भारत निर्मित वेक्सिन दुनिया में पहुंचाई।

 

यह भी पढ़ें
-

राजस्थान के 113 विधायक जाएंगे मायानगरी, जानिए क्या है वजह ?

https://youtu.be/NTL0LkeGMes

 

मोदी को हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता

राजे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जोड़ा। मोदी देश में गेमचेंजर बने। इसलिए अब 2024 में उनको हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। झारखंड में 3 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं। हां मुख्यमंत्री को ज़रूर रोजगार मिल गया है। उनके पास खदाने हैं। दलालों ने भ्रष्ट अफसरों-कर्मचारियों से सांठगांठ कर सेना की जमीन तक बेच डाली। चोरी, डकैती, हत्या, अपराध आम बात हो गई है। महिलाएं ही नहीं, छोटी बच्चियां भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। राज्य में नक्सली लगातार संगठित हो रहे हैं। कोयला, बालू, लौह अयस्क, पत्थर समेत खनिज सरकार के लोग लूटने में लगे हैं।झारखंड की यह सरकार जन हितैषी नहीं-स्वयं हितैषी है।

Hindi News / Jaipur / मोदी है तो मुश्किल नहीं, कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं-वसुन्धरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.