scriptPaush Month: पौष माह शुरू, इस शहर में अब एक माह तक पौष बड़ों की महक, जानें पौष माह में प्रमुख त्योहार | Paush Month Paush Bada Festival organized | Patrika News
जयपुर

Paush Month: पौष माह शुरू, इस शहर में अब एक माह तक पौष बड़ों की महक, जानें पौष माह में प्रमुख त्योहार

Paush Month: पौष कृष्ण प्रतिपदा पर बुधवार से पौष माह शुरू हो गया है। ठाकुरजी को पौष—खीचड़े का भोग लगाया जाएगा। शहर में जगह-जगह पौष बड़ों का आयोजन होगा। वहीं ठाकुरजी के भोग में अब गरम तासीर के व्यंजनों का भोग लगना शुरू हो गया है।

जयपुरDec 27, 2023 / 10:50 am

Girraj Sharma

Paush Month: पौष माह शुरू, इस शहर में अब एक माह तक पौष बड़ों की महक, जानें पौष माह में प्रमुख त्योहार

Paush Month: पौष माह शुरू, इस शहर में अब एक माह तक पौष बड़ों की महक, जानें पौष माह में प्रमुख त्योहार

जयपुर। पौष कृष्ण प्रतिपदा पर बुधवार से पौष माह शुरू हो गया है। ठाकुरजी को पौष—खीचड़े का भोग लगाया जाएगा। शहर में जगह—जगह पौष बड़ों का आयोजन होगा। वहीं ठाकुरजी के भोग में अब गरम तासीर के व्यंजनों का भोग लगना शुरू हो गया है। 25 जनवरी तक पौष माह रहेगा।

पौष माह में शहर के मंदिरों में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन होगा। छोटे व बड़े मंदिरों में पौष बड़ों की महक रहेगी। वहीं ठाकुरजी को पौष बड़ों के साथ पौष खीचड़े का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भक्त पंगत में बैठकर पौष बड़ा प्रसादी पाएंगे। इसे लेकर शहर के मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। ज्योतिषाचार्य डॉ रवि शर्मा ने बताया कि पौष के पहले दिन कुमार योग व ब्रह्म योग का संयोग बनेगा, ये दोनों योग रात को आएंगे। पौष माह में तिल व तेल से बनी चीजों के दान का महत्व है।

मकर संक्रांति व लोहड़ी का त्योहार
पौष माह में मकर संक्रांति व लोहड़ी जैसे बड़े त्योहार आएंगे। राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति का पर्व इस बार दो दिन मनाया जाएगा। 14 जनवरी को शहर में पतंगबाजी होगी, वहीं 15 जनवरी को दान—पुण्य का दौर चलेगा। इससे पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पंजाबी समाज लोहड़ी की अग्नि प्रज्वतिल कर लोकगीत गाएंगे।

 

यह भी पढ़ें

7 जनवरी तक शीतलहर व बारिश के योग, पूरब में उदय होगा बुध, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

 

पौष माह के त्योहार
7 जनवरी को सफला एकादशी
11 जनवरी को देवपित्र अमावस्या
13 जनवरी लोहड़ी पर्व
14—15 जनवरी मकर संक्रांति पर्व
17 जनवरी को गुरु गोविंदसिंह जयंती
21 जनवरी को पुत्रदा एकादशी
25 जनवरी केा पूर्णिमा

Hindi News/ Jaipur / Paush Month: पौष माह शुरू, इस शहर में अब एक माह तक पौष बड़ों की महक, जानें पौष माह में प्रमुख त्योहार

ट्रेंडिंग वीडियो