
Panther Attack
राजसमंद जिले में एक पैंथर ने बीते 24 घंटे में दहशत फैलाई। मामला राजसमंद जिले के देलवाड़ा का है। जहां पैंथर के दो अलग हमलों में तीन जने घायल हो गए। देलवाड़ा के कालीवास निवासी मन्नालाल गमेती सोमवार सुबह शौच के लिए जा रहा था। तभी एक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। जिस पर मन्नालाल चिल्लाया। मन्नालाल की आवाज सुनकर लहरूलाल गमेती मौके पर आया। लहरूलाल ने पैंथर की पूंछ पकड़ ली। लहरूलाल ने मन्नालाल को पैंथर से छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन पैंथर ने दोनों को घायल कर दिया। इस दौरान मन्नालाल ने पैंथर का जबड़ा पकड़कर उसके मुंह में पत्थर डालने का प्रयास किया। लेकिन फिर पैंथर दोनों को छोड़कर चला गया और एक नाड़ी में घुस गया।
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। बाद में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वहीं, दोनों घायलों को देलवाड़ा अस्पताल में उपचार जारी है।
बता दे..इससे पूर्व रविवार रात में भी पैंथर ने कालीवास निवासी एकलिंग सिंह चुण्डावत पर हमला कर दिया था। वह सुखेर से मजदूरी कर बाइक पर घर लौट रहा था। तभी कालीवास के तम्बू तलाई पर सामने से आए एक पैंथर ने उस हमला कर दिया। युवक दौड़कर गांव की तरफ पहुंचा, मगर पैंथर पीछे दौड़ता रहा। फिर पैंथर ने एकलिंग सिंह पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पैंथर के चंगुल से मुक्त कराया। गंभीर घायल को देलवाड़ा चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
Published on:
30 Sept 2019 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
