scriptमुख्य सचिव निरंजन आर्य निर्विरोध चुने गए स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर | Niranjan Arya was elected State Chief Commissioner of Scout Guide | Patrika News
जयपुर

मुख्य सचिव निरंजन आर्य निर्विरोध चुने गए स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर

गोविंद सिंह डोटासरा भी स्काउट गाइड के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए, रिटायर्ड आईएएस जेसी महान्ति ने नामांकन लिया वापस

जयपुरOct 18, 2021 / 06:29 pm

firoz shaifi

जयपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को राजस्थान राज्य स्काउट गाइड के चुनावों में स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी स्काउट गाइड के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। बड़ी बात तो यह है कि स्काउट गाइड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए हैं।

वहीं दूसरी ओर सोमवार को नामांकन वासपी का दिन था शाम चार बजे स्काउट गाइड के निवर्तमान स्टेट चीफ कमिश्नर और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जैसी महान्ति ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मुख्य सचिव नरेंद्र आर्य निर्विरोध चीफ कमिश्नर चुने गए।

इसके अलावा पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। इससे पहले स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर के पद का चुनाव लड़ने के लिए कार्मिक विभाग ने निरंजन आर्य को अनुमति दी थी। जिसके बाद आर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

आर्य पहले भी रहे हैं स्टेट चीफ कमिश्नर
वहीं मुख्य सचिव निरंजन आर्य इससे पहले भी स्काउट गाइड के चीफ स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं। निरंजन आर्य साल 2010 से 2016 तक लगातार इस पद पर रहे थे।ष आर्य के समय स्टेट चीफ कमिश्नर पद का कार्यकाल 3 साल का था लेकिन 2016 के बाद से कार्यकाल 5 वर्ष कर दिया गया है।

ये भी चुने गए निर्विरोध

1- गोविंद सिंह डोटासरा- अध्यक्ष
2-अक्षय त्रिपाठी उपाध्यक्ष (पुरुष
3-अभय सिंह शेखावत उपाध्यक्ष (पुरुष)
4-आत्माराम टीबड़ा उपाध्यक्ष (पुरुष)
5-घनश्याम ओझा उपाध्यक्ष (पुरुष)
6-डॉ रूप राज भारद्वाज उपाध्यक्ष(पुरुष)
7-सुरेश सिंह रावत उपाध्यक्ष (पुरुष)
8-डॉक्टर ओम कुमारी गहलोत उपाध्यक्ष (महिला)
9-मिथिलेश शर्मा उपाध्यक्ष (महिला)
10-शारदा जायसवाल उपाध्यक्ष (महिला)
11-सुमन श्रंगी उपाध्यक्ष (महिला)
12-डॉ विमला मेघवाल उपाध्यक्ष (महिला)

Hindi News / Jaipur / मुख्य सचिव निरंजन आर्य निर्विरोध चुने गए स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर

ट्रेंडिंग वीडियो