जयपुर

Monsoon Update : मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, राजस्थान में इस दिन होगी एंट्री, होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Monsoon 2023 Update : भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने मानसून आगमन की घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में इसके कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं।

जयपुरJun 09, 2023 / 02:02 pm

Kamlesh Sharma

Rajasthan Monsoon 2023

Rajasthan monsoon 2023 Update : जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिमी मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने मानसून आगमन की घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में इसके कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं। गोवा और मुंबई में यह 17 जून तक दस्तक दे सकता है। दिल्ली में इसके जून के आखिर तक या जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं केरल में एंट्री के 25 दिन बाद मानसून राजस्थान में प्रवेश करता है। ऐसे में राजस्थान में मानसून 3 जुलाई तक प्रवेश कर सकता है।

आमतौर पर मानसून केरल के तट पर एक जून को पहुंच जाता है। इस बार अल नीनो और चक्रवाती तूफान के कारण यह सात दिन देर से पहुंचा है। मानसून पहुंचने की खबर से आमजन व किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वे खरीफ सीजन के लिए बुआई की तैयारी शुरू करने वाले हैं। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि इस बार मानसून झमाझम के साथ केरल पहुंचा।

यह भी पढ़ें

48 घंटों में चक्रवात बिपारजॉय बरपाएगा कहर, IMD ने जारी किया 13 जिलों में ALERT

विभाग के अन्य वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक मानसून की देरी का बारिश पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि केरल में दो दिन से मानसून पूर्व की झमाझम बारिश हो रही है। मानसून दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, मन्नार की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी, पुड्डुचेरी समेत कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, तूफानी बारिश के साथ गिरे ओले

13 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में दो दिन अधंड़ के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। केंद्र ने शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, धौलपुर, सवाईमाधोपुर जिले में बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Monsoon Update : मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, राजस्थान में इस दिन होगी एंट्री, होगी झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.