
राजस्थान के आठ जिलों का अधिकतम तापमान 13 अप्रेल को 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और मौसम शुष्क रहने से गर्मी जोर दिखाएगी। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि 16 या 17 अप्रेल से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।
तीन दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आ सकता है और कुछ जिलों में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है। उसके बाद राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी। हालाकि पिछले कुछ साल की स्थिति देखें तो अप्रेल में ही गर्मी का सितम शुरू हो जाता है और राजस्थान के कई इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ती है। इस सीजन के दौरान कई बार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने के कारण अब तक झुलसाने वाली गर्मी नहीं पड़ सकी है।
यहां दिखाई देगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढोतरी होने की संभावना है। जबकि 16 अप्रेल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
अप्रेल के अंत में हीटवेव
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 अप्रेल तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। वहीं, अप्रेल के अंतिम सप्ताह के दौरान राजस्थान के कुछ स्थानों पर हीटवेव चल सकती है।
Published on:
13 Apr 2023 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
