जयपुर

इस माह चार बड़े ग्रह बदलेंगे राशि

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार जुलाई का महिना खास रहेगा। इस माह चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन (change of planets) होगा। ऐसे में कई राशि के जातकों के लिए ये सफलता लेकर आएंगे। इसकी शुरुआत 7 जुलाई को होगी, इस दिन सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर ग्रहों के युवराज बुध ग्रह (Mercury Planet) वृष राशि (Taurus) को छोड़कर मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करेंगे। जो करीब 19 दिन तक मिथुन राशि में रहेंगे।

जयपुरJul 05, 2021 / 10:01 pm

Girraj Sharma

इस माह चार बड़े ग्रह बदलेंगे राशि

इस माह चार बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि
— बुध ग्रह 7 जुलाई को करेंगे राशि परिवर्तन
— बुध ग्रह वृष राशि से अपनी स्वराशि मिथुन में करेंगे प्रवेश
जयपुर। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार जुलाई का महिना खास रहेगा। इस माह चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन (change of planets) होगा। ऐसे में कई राशि के जातकों के लिए ये सफलता लेकर आएंगे। इसकी शुरुआत 7 जुलाई को होगी, इस दिन सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर ग्रहों के युवराज बुध ग्रह (Mercury Planet) वृष राशि (Taurus) को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जो करीब 19 दिन तक मिथुन राशि में रहेंगे, इसके बाद 25 जुलाई को ये चन्द्र ग्रह की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य शाम 4.52 बजे कर्क राशि में आएंगे। 17 जुलाई को शुक्र सुबह 9.26 बजे सिंह राशि में आएंगे और 20 जुलाई को मंगल भी सिंह राशि में आएंगे। वहीं 20 जुलाई को ही गुरु सुबह 10.28 बजे धनिष्ठा नक्षत्र में आएंगे।

ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि नवग्रहों के युवराज बुध ग्रह 7 जुलाई को राशि परिवर्तन कर अपनी स्वराशि मिथुन में आएंगे। बुध ग्रह का स्वराशि में आना सफलता लेकर आएगा। ग्रह अपनी स्वराशि में मजबूत स्थिति में होता है। बुध ग्रह के बाद ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी राशि बदलेंगे। वे कर्क संक्रांति के दिन यानि 16 जुलाई 2021 को शाम 4.52 बजे चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जहां पर इस राशि में वे एक माह तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के बाद सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 17 जुलाई को सुबह 9.26 बजे सिंह राशि में अएंगे और 20 जुलाई ग्रहों के सेनापति मंगल शाम 5.54 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इन चारों ग्रहों का राशि परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है।
बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी
ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि बुध ग्रह बुद्धि, धन व व्यापार का कारक होता है। बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है, ऐसे में वह अपनी स्वराशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे मिथुन राशि के साथ तुला व वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सफलता और उन्नति दायक होगा। बाकि के लिए यह सामान्य रहेगा।
कब किसका राशि परिवर्तन

— बुध ग्रह 7 जुलाई को करेंगे राशि परिवर्तन
— सूर्य 16 जुलाई को आएंगे कर्क राशि में
— शुक्र 17 जुलाई को सिंह में करेंगे राशि परिवर्तन
— मंगल 20 जुलाई को सिंह राशि में आएंगे
— 20 जुलाई को गुरु सुबह 10.28 बजे धनिष्ठा नक्षत्र में आएंगे

कौन कब तक रहेगा राशि में
— बुध 25 जुलाई तक मिथुन में रहेंगे
— सूर्य 16 अगस्त तक कर्क राशि में रहेंगे
— शुक्र 11 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे
— मंगल 6 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे

Hindi News / Jaipur / इस माह चार बड़े ग्रह बदलेंगे राशि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.