सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा सीट से 48081 वोट से जीत हासिल की। यहीं से भाजपा प्रत्याशी को प्रतिद्वंद्वी से 108006 वोट ज्यादा दिलाने में कामयाब हुए। 2- दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री
विद्याधर नगर सीट से 71368 वोट से जीतीं, जबकि जयपुर शहर सांसद प्रत्याशी को इसी सीट से 98510 वोट से लीड मिली। दिया कुमारी की सक्रियता भी काम आई।
दूदू विस. सीट से 35743 वोट अंतर से जीत हासिल की, यहां से भाजपा प्रत्याशी को 26916 वोट से लीड मिली। 4. हीरालाल नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री
विधानसभा सीट सांगोद से प्रतिद्वंद्वी से 25586 ज्यादा वोट हासिल किए, लेकिन लोकसभा चुनाव में 20265 वोट कम मिले।
सवाईमाधोपुर सीट से 22510 वोट से जीते, जबकि सांसद प्रत्याशी को 28771 वोट कम मिल सके। सभाओं में भीड़ खूब उमड़ी, लेकिन अपेक्षित वोट में तब्दील नहीं हो पाई। 6- गजेन्द्र सिंह खींवसर, चिकित्सा मंत्री
-लोहावट सीट से 10549 मत से जीत हासिल की, लेकिन अब भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट का अंतर 4193 कम हो गया।
विधानसभा चुनाव में रामगंज मंडी सीट से खुद ने प्रतिद्वंद्वी से 18422 वोट ज्यादा हासिल किए, लेकिन लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को प्रतिद्वंद्वी से 8470 वोट ही ज्यादा दिला पाए।
अलवर शहर सीट से केवल 9087 वोट से जीते, जबकि भाजपा के सांसद प्रत्याशी ने इसी विधानसभा सीट से प्रतिद्वंद्वी से 52523 वोट हासिल किए। 9- जोगाराम पटेल, विधि एवं न्याय मंत्री
लूणी विधानसभा सीट से 24678 वोट से जीते। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 34875 प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा वोट मिले। पटेल प्रत्याशी के साथ लगातार सक्रिय रहे।
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मंत्री 25109 वोट से जीते थे और सांसद प्रत्याशी को यहां प्रतिद्वंद्वी से 51158 ज्यादा वोट मिले। 11- गौतम दक, सहकारिता मंत्री
बड़ीसादड़ी विस. क्षेत्र से 11832 वोट से जीते और इसी सीट से सांसद प्रत्याशी को 52540 वोट की बड़ी लीड़ मिली है।
झाड़ोल विधानसभा में 6488 वोट से सीट जीती और भाजपा सांसद प्रत्याशी ने 4790 ज्यादा वोट लिए।
श्रीमाधोपुर विस. सीट 14459 से जीती और यहीं से भाजपा प्रत्याशी ने 14276 ज्यादा वोट हासिल किए। 15- राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग मंत्री
झोटवाड़ा विस. सीट को 50167 वोट से जीती और भाजपा प्रत्याशी को यहीं से 80684 वोट ज्यादा मिले।
जायल विस. सीट केवल 1565 वोट से जीतीं। यहीं से प्रतिद्वन्दी पार्टी के सांसद प्रत्याशी 10484 ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब हुए। 17- विजय सिंह चौधरी, मंत्री
नावां विधानसभा सीट 23948 मत से जीती, यहीं से भाजपा प्रत्याशी को 22625 वोट की लीड मिली।
पुष्कर विस. सीट से 13869 वोट से जीत मिली। इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी को 43536 वोट से लीड मिली। 19- जोराराम कुमावत, मंत्री
सुमेरपुर विस. सीट को 27382 से जीती, यहां से भाजपा सांसद प्रत्याशी को 43663 वोट से लीड मिली।
सिरोही विस. सीट को 35805 मत से जीता और यहीं से भाजपा प्रत्याशी को 38191 ज्यादा वोट मिले। 21- सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
लूणकरनसर विस. सीट पर 8869 वोट से जीत हासिल की, लेकिन यहीं से कांग्रेस प्रत्याशी को 2456 वोट ज्यादा मिले।