16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों खर्च कर जयपुर की इस हैरिटेज इमारत को संवार बनाया संग्रहालय, आज कमरों पर लगे हैं ताले

नवंबर 2017 में इमारत को विरासत संग्रहालय नाम देकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पुरातत्व विभाग को सौंप दिया था। तब नामचीन कलाकारों की कुछ कलाकृतियां अस्थायी रूप से प्रदर्शित भी की गई थीं।

2 min read
Google source verification
virasat_museum_in_jaipur.jpg

परकोटे में किशनपोल बाजार स्थित 170 साल पुरानी हैरिटेज इमारत को ढाई करोड़ रुपए खर्च कर संवारा गया और ‘विरासत संग्रहालय’ का नाम दिया, लेकिन करीब छह साल बाद भी यह संग्रहालय खाली पड़ा है। इसमें बड़ी-बड़ी गैलरी है, जिन पर ताले लगे हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस इमारत के जीर्णोद्धार के साथ फसाड़ वर्क किया गया। इमारत के भूतल पर तीन और दूसरे व तीसरे तल पर चार-चार बडे़ हॉल बने हुए हैं। छत पर भी बरामदे बने हैं। इमारत को संवारने का काम अक्टूबर 2016 में शुरू होकर अप्रेल 2018 में पूरा हो गया था। हालांकि इससे पहले नवंबर 2017 में इमारत को विरासत संग्रहालय नाम देकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पुरातत्व विभाग को सौंप दिया था। तब नामचीन कलाकारों की कुछ कलाकृतियां अस्थायी रूप से प्रदर्शित भी की गई थीं। अब इसका उपयोग किसी भी गतिविधि के लिए नहीं किया जा रहा है।

इसलिए खास
- परकोटे को 2019 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया, इसमें इस इमारत का भी योगदान रहा। यूनेस्को ने इस इमारत को भी जीवंत हैरिटेज माना।
- इमारत को केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने 27 जुलाई 2018 को पुरस्कृत किया। इंडिया स्मार्ट सिटीज प्रतियोगिता में संस्कृति और अर्थव्यवस्था श्रेणी में यह पुरस्कार मिला।
- पहले इस इमारत में महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स चलता था, तब यह कला सीखने का केंद्र था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में बेकाबू हुए कार्यकर्ता- मचा रहा हड़कंप, पुलिस ने ले लिया ये एक्शन

बढ़ेगा पर्यटन
विरासत को जानने के लिए संग्रहालय अच्छा माध्यम है। यहां आर्ट गैलेरी के माध्यम से स्थानीय कला व क्राफ्ट को प्रदर्शित किया जा सकता है। इससे टूरिज्म और इकोनॉमी दोनों को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान के अन्य संग्रहालयों की ऑनलाइन झलक यहां दिखाई जा सकती है।
- चन्द्रशेखर पाराशर, पूर्व अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक

यह भी पढ़ें- 10 दिन बाद पूरी होने वाली थी इंटर्नशिप, हॉस्टल में मृत मिला मेडिकल छात्र